Assembly Election Live Update: आज सपा में शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, बीजेपी जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की तारीखों के एलान के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है. नेताओं का दल बदलने का सिलसिला भी जोरों पर है. योगी सरकार से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन थाम सकते हैं. वहीं, बीजेपी आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है.

यूपी में पहले चरण के लिए शुरू होगा नामांकन

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होगी और साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा. इस चरण में प्रदेश के 11 जिलों शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की कुल 58 सीटों के लिए मतदान होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है.

उधर, पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार शाम को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की पहली बैठक बुलाई. करीब 78 उम्मीदवारों के नाम पर आम सहमति बनने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप दिए हैं. सूत्रों के अनुसार, करीब 50 से 55 नामों पर CEC ने अंतिम मुहर लगा दी है. उम्मीद की जा रही है कि पार्टी 50 उम्मीदवारों के नाम का एलान अगले कुछ दिनों में कर देगी.

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री चन्नी इस बार अपनी वर्तमान सीट चमकौर साहिब के साथ जालंधर के ‘आदमपुर’ से भी चुनाव लड़ेंगे. इस बार कांग्रेस पार्टी लगभग 68 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें- Punjab Election 2022: पंजाब कांग्रेस के 9 विधायकों का नाम कटना तय, CEC की बैठक में 50 उम्मीदवारों पर लगी अंतिम मुहर

UP Election 2022: यूपी में BJP के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, जल्द होगा एलान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News