Assembly Elections 2022: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission) आज रैलियों (Election Rallies) और जनसभाओं (Public Meetings) पर लगी रोक को लेकर आदेश जारी कर सकता है. पिछले हफ्ते केंद्रीय चुनाव आयोग ने रैलियों और जनसभाओं पर लगी रोक को आज तक यानी 22 जनवरी तक के लिए आगे बढ़ा दिया था.

आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों, रोड और बाइक शो और इसी तरह के प्रचार कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. आयोग ने 15 जनवरी को प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया था. हालांकि आयोग ने राजनीतिक दलों को ‘इनडोर’ यानी हाल में अधिकतम 300 लोगों के साथ या हाल की क्षमता के अनुरूप 50 फीसदी लोगों के साथ बैठक करने की छूट दी थी.

देश में आज क्या है कोरोना का हाल

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 37 हजार 704 नए केस सामने आए हैं और 488 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 10 हजार 50 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.22% है.

एक्टिव केस बढ़कर 21 लाख 13 हजार 365

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 13 हजार 365 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 88 हजार 884 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 42 हजार 676 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 63 लाख 1 हजार 482 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

Corona Vaccine: केंद्र सरकार ने वैक्सीन के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए कोरोना से रिकवरी के कितने महीने बाद लगेगी डोज़

Corona in Russia: रूस में कोरोना से कोहराम, एक दिन में रिकॉर्ड 49 हजार 513 नए केस दर्ज

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’