- अतुल अग्रवाल (Atul Agrawal) देश के जाने माने पत्रकार व मौजूदा समय में हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ हैं
- अतुल अग्रवाल (Atul Agrawal) के साथ हुई इस घटना के बाद एक बार फिर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं
- पिछले वर्ष ऐसी ही एक लूट की घटना में गुरुग्राम से अपने निवास गौर सिटी लौट रहे गौरव चंदेल की ह्त्या कर दी गयी थी
[avatar user=”Shraddha Srivastava” size=”thumbnail” align=”left”]By Shraddha Srivastava[/avatar]
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार देर रात हिंदी खबर न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ अतुल अग्रवाल (Atul Agrawal) से पांच बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया और गोली मारने की धमकी भी दी। अतुल अग्रवाल (Atul Agrawal) ने बदमाशों को बताया कि वह पीआईबी पत्रकार हैं और उन्होंने छोटे बेटे की भी दुहाई दी, तब जाकर बदमाशों ने उन्हें छोड़ा। उन्होंने इस मामले की सूचना और शिकायत पुलिस को नहीं दी है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
मूलरूप से बांदा निवासी अतुल (Atul Agrawal) ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि शनिवार रात लगभग 1.00 बजे वह कार में सवार होकर नोएडा एक्सटेंशन से गुजर रहे थे। जैसे ही वह नोएडा की ओर से राइज पुलिस चौकी के 300 मीटर करीब पहुंचे उनका म्यूजिक सिस्टम बंद हो गया। वह कार रोककर पेन ड्राइव आदि चेक करने लगे तभी दो बाइक पर सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे और कार का गेट खोलने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देते हुए कार से बाहर आने को कहा तो वे बाहर निकल गए। इसके बाद बदमाशों ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने जेब में रखे लगभग छह हजार रुपये लूट लिए। एटीएम से भी रुपये निकालने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कार्ड नहीं होने की बात कही।
बदमाशों ने अतुल अग्रवाल (Atul Agrawal) का मोबाइल भी छीन लिया लेकिन अतुल ने जब उन बदमाशों को कहा कि इस डिवाइस पर सर्विलांस के द्वारा पकड़े जा सकते हैं, तो बदमाशों ने मोबाइल कार में वापस फेंक दिया। एक बदमाश ने अतुल को गोली मारने की धमकी भी दी, जिस पर अतुल ने अपने मासूम बेटे की दुहाई दी। बदमाश केवल नकदी लूटने के बाद धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: देर रात स्वीमिंग पूल में चल रही थी शराब पार्टी; 15 लड़कियों समेत 61 लोग गिरफ्तार; देखें वीडियो
गौरतलब है कि ऐसी ही एक घटना विगत वर्ष ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई थी जिसमे गौरव चंदेल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। दरअसल गुरुग्राम स्थित एक कंपनी से लौट रहे सेल्स मैनेजर गौरव चंदेल की बदमाशों ने कार लूट के लिए हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था। इसके बाद ही जिले में पुलिस कमिश्नरेट की नींव रखी गई थी। लेकिन अतुल अग्रवाल (Atul Agrawal) के साथ हुई घटना के बाद एक बार फिर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई सूचना या लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। सोशल मीडिया से मामले की जानकारी हुई है। पोस्ट में लिखा गया स्थान और पड़ताल में पता चला है कि घटनास्थल थाना सेक्टर-49 का है।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 1, 2026Arihant Arden सोसायटी चुनाव 2026: लोकेश त्यागी निर्विरोध निर्वाचित, 9 साल का भरोसा फिर कायम
BREAKING NEWSApril 1, 2026योगी सरकार में औद्योगिक क्रांति: 9 वर्षों में 17 हजार से ज्यादा फैक्ट्रियां पंजीकृत
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 1, 2026Gaur City 1 में होगा तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, 11-12 अप्रैल को भव्य आयोजन
BREAKING NEWSMarch 28, 2026SAP करेगा Reltio का अधिग्रहण, AI के लिए डेटा को बनाएगा ज्यादा शक्तिशाली






