avadh-university-btech-artificial-intelligence-course-launch

Avadh University में होगी Artificial Intelligence से बीटेक की पढ़ाई, तैयारी में जुटा विवि प्रशासन

अयोध्या। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), इसे लेकर युवाओं सहित पूरे समाज में बहुत कौतूहल है। यह अब तक कथाओं तक सीमित रहा, लेकिन अब क्लास व प्रयोगशाला का हिस्सा बन चुका है। इसको लेकर युवाओं को बड़ा उपहार मिलने जा रहा है।

डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) प्रशासन इंजीनियरिंग कॉलेज में एआई में बीटेक की पढ़ाई करने की सुविधा मिलने जा रही है। यदि तैयारी समय से जमीन पर उतरी तो नये सत्र से ही इस विषय की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इससे अयोध्या के साथ देवीपाटन मंडल के विद्यार्थियों को भी लाभ मिल सकेगा, ये घर के पास ही एआई में बीटेक कर सकेंगे।

अभी तक यहां छह ब्रांचों कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन टेक्नोलाजी, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की ब्रांचें संचालित हैं।

लगभग ढाई हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहां पर अभी एआई एक प्रश्नपत्र के रूप में पढ़ाया जाता है, लेकिन विवि प्रशासन इसे ब्रांच में बदलने की कोशिश में जुटा है। जल्द ही इस विषय की बीटेक की उपाधि भी विद्यार्थी प्राप्त कर सकेंगे।

बीटेक के अलावा यहां एमटेक की पढ़ाई भी होती है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की। कहा कि कोई अड़चन न आई तो नये सत्र से छात्र-छात्राएं एआई में बीटेक में प्रवेश हासिल कर सकेंगे।

एआई कोडिंग, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग के एल्गोरिदम को समझने में सहायक
शिक्षक विनीत सिंह कहते हैं कि इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए एआई केवल परीक्षा पास करने वाला विषय नहीं रह गया है; यह वह टूलकिट है, जो उनके अकादमिक ज्ञान और वास्तविक दुनिया के बीच एक मजबूत ब्रिज का निर्माण करता है।

एआई-आधारित टूल्स और स्मार्ट लर्निंग सिस्टम छात्रों को जटिल कोडिंग, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग के एल्गोरिदम को तेजी से और गहराई से समझने में मदद कर रहे हैं। अब हमारे छात्र केवल पुरानी थ्योरी तक सीमित नहीं हैं। वे बड़े डेटा का सटीक विश्लेषण कर रहे हैं और अत्याधुनिक शोध कर रहे हैं।

About the Author

Krupakshi M.
Krupakshi M.
क्रुपाक्षी एम. ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक स्थानीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत कौशल को समझते हुए जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करना शुरू किया। शुरुआती दौर में ही उन्होंने समाचार चयन, तथ्य संग्रह और प्रस्तुति की बारीकियों पर मजबूत पकड़ बना ली।
पिछले 10 वर्षों के अपने अनुभव में क्रुपाक्षी एम. ने सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार काम किया है। खासकर समसामयिक घटनाओं और नीतिगत मुद्दों की रिपोर्टिंग में उनकी स्पष्ट समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण देखने को मिलता है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए डिजिटल और फील्ड जर्नलिज्म दोनों में संतुलन बनाए रखा है। उनकी रिपोर्ट्स में तथ्यात्मकता और संतुलन स्पष्ट रूप से झलकता है।
वर्तमान में क्रुपाक्षी एम. My Nation News के साथ जुड़ी हुई हैं, जहाँ वे प्रमुख खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम कर रही हैं। अपने 10 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से एक भरोसेमंद पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *