- Ayodhya Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राममंदिर का भूमि पूजन किया
- Ayodhya Ram Mandir: नींव में रखी गईं 9 शिलाएं, कूर्म शिला पर विराजमान होंगे भगवान राम
- Ayodhya Ram Mandir: भूमि पूजन पर ‘राम नाम’ से गूंजा अमेरिका
- Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी ने कहा ‘राममंदिर युगों-युगों तक मानवता के लिए आस्था का प्रतीक’
[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]अयोध्या से मयंक शुक्ला की रिपोर्ट [/avatar]
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राममंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन (Ayodhya Ram Mandir) से पहले वे हनुमानगढ़ी गये और हनुमान जी की पूजा करके उनसे रामलला के दर्शन की अनुमति ली। भूमिपूजन (Ayodhya Ram Mandir) कार्यक्रम में पीएम मोदी पारम्परिक धोती कुर्ता पहने हुए नजर आये। रामलला के दरबार में उन्होंने दंडवत नमन किया व उसके बाद भूमिपूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए।
नींव में रखी गईं 9 शिलाएं, कूर्म शिला पर विराजमान होंगे भगवान राम

12 बजकर 44 मिनट और आठ सेकेंड के शुभ मुहूर्त पर पीएम मोदी ने मंदिर के लिए आधारशिला रखी। राम जन्मभूमि मंदिर के लिए नींव में 9 शिलाएं रखी गईं हैं लेकिन इसमें एक शिला बेहद खास है, जिसका नाम कूर्म शिला है। भगवान रामलला इसी शिला पर विराजमान होंगे। भूमि पूजन के दौरान 9 शिलाओं का पूजन किया गया। सबसे आखिरी में कूर्म शिला का पूजन हुआ। दरअसल, मंदिर के गर्भगृह के भूमि पूजन (नींव) मुहूर्त के समय स्थापित की जाने वाली कूर्म चिन्ह युक्त शिला कूर्म शिला कहलाती है। इस शिला के ऊपर रखी जाने वाली शिला ब्रह्मशिला कहलाती है।
राम मंदिर का भूमि पूजन कराने वाले पुरोहित ने बताया कि 1989 में दुनिया भर से भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए श्रद्धालुओं ने ईंटे भेजी थीं। इनमें 2 लाख 75 हजार ईंटें ऐसी हैं, जिन पर जय श्री राम लिखा है। इन्हीं में से 100 ईंटों का चयन किया गया था, जिसमें से 9 ईंटों को शिला के रूप में नींव में स्थापित कर दिया गया।
पूजन संकल्प करा रहे पुरोहित ने पीएम मोदी से दक्षिणा में मांगा समस्याओं को दूर करने का संकल्प
पुरोहित ने पीएम से कहा, किसी भी यज्ञ में दक्षिणा महत्वपूर्ण होती है। लेकिन दक्षिणा तो आज इतनी दे दी गई कि आज अरबों आशीर्वाद प्राप्त हो रहे हैं। पुरोहित ने पीएम मोदी से कहा, ‘कुछ समस्याएं हैं, उन समस्याओं को दूर करने का संकल्प तो लिए हुए हैं, 5 अगस्त में कुछ और जुड़ जाएं तो भगवान की कृपा होगी।’
भूमि पूजन पर ‘राम नाम’ से गूंजा अमेरिका
#WATCH USA: A digital billboard of #RamMandir comes up in New York’s Times Square.
Prime Minister Narendra Modi performed ‘Bhoomi Pujan’ of #RamMandir in Ayodhya, Uttar Pradesh earlier today. pic.twitter.com/Gq4Gi2kfvR
— ANI (@ANI) August 5, 2020
अयोध्या में भूमि पूजन पर अमेरिका में भी ‘राम नाम’ की गूंज सुनाई दी। देशभर के मंदिरों में विशेष प्रार्थना की जा रही है। वर्षों पुरानी इच्छा पूरी होने पर यहां रह रहे भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने दीप जलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। राम मंदिर की डिजिटल तस्वीरों वाली झांकी भी निकाली गई। भूमि पूजन के शुभ अवसर पर पूरे अमेरिका में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक आयोजनों की संख्या सीमित रही।
वाशिंगटन में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने कैपिटल हिल तक राममंदिर की डिजिटल तस्वीरों वालों झांकी निकाली। यह झांकी शहर में भी घूमी। इस दौरान जय श्री राम का उद्घोष गूंजता रहा। दूसरे शहरों में भी हिंदू समुदाय के लोगों ने घरों में दीये जलाए। कैलिफोर्निया के सामुदायिक नेता अजय जैन ने भारतीयों, खासकर भगवान राम के भक्तों को बधाई दी।
न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर भव्य आयोजन किया गया जहां विशालकाय पर्दों पर भगवान राम और प्रस्तावित मंदिर की तस्वीरें प्रदर्शित गयीं। भारतीयों ने अपने घरों में पूजा-पाठ के अलावा दीप जलाए। भारतीय समुदाय की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि लोग अपने घरों में पूजा-पाठ के अलावा दीप जला रहे हैं। कइयों के लिए तो दीवाली पहले ही आ गई है। यहां भारतीयों का उत्साह चरम पर है।
पीएम मोदी ने कहा ‘राममंदिर युगों-युगों तक मानवता के लिए आस्था का प्रतीक’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि राम अमिट हैं, राम सबके हैं और सबमें हैं। राम मंदिर युगों-युगों तक मानवता के लिए आस्था का प्रतीक बना रहेगा।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें आपसी प्रेम-भाईचारे के संदेश से राम मंदिर की शिलाओं को जोड़ना है, जब-जब राम को माना है विकास हुआ है और जब कभी भी हम भटके हैं, विनाश हुआ है। सभी की भावनाओं को ध्यान देना है, सबका साथ और विश्वास लेकर ही सबका विकास करना है। कोरोना के कारण जो हालात हैं, भगवान राम के द्वारा दिया गया मर्यादा का रास्ता आवश्यक है।
पीएम मोदी बोले कि अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर भारतीय संस्कृति का दर्शन देगा, अनंतकाल तक मानवता को प्रेरणा देगा। पीएम मोदी ने यहां कहा कि सबके राम, सबमें राम और जय सिया राम। देश में जहां भी प्रभु राम के चरण पड़े हैं, वहां पर राम सर्किट का निर्माण किया जा रहा है। पीएम ने बताया कि शास्त्रों में कहा गया है कि पूरी पृथ्वी पर श्रीराम जैसा कोई शासक हुआ ही नहीं है, कोई भी दुखी ना हो कोई भी गरीब ना हो। नर और नारी समान रुप से सुखी हों। पीएम मोदी ने कहा कि राम का आदेश है कि बच्चों, बुजुर्ग और वैद्यों की रक्षा करनी चाहिए, जो हमें कोरोना ने भी सिखा दिया है। साथ ही अपनी मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती है। हमारा देश जितना ताकतवर होगा, उतनी ही शांति भी बनी रहेगी। राम की यही नीति और रीति सदियों से भारत का मार्ग दर्शन करती रही है, महात्मा गांधी ने रामराज्य का सपना देखा था। राम समय, स्थान और परिस्थितियों के हिसाब से बोलते और सोचते हैं। राम परिवर्तन-आधुनिकता के पक्षधर हैं।
यह भी पढ़ें: रोशनी से जगमगाई रामनगरी, सीएम योगी समेत देशवासियों ने जलाये दीये
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






