Ayodhya-bhoomi-poojan

Ayodhya RamMandir: रोशनी से जगमगाई रामनगरी, सीएम योगी समेत देशवासियों ने जलाये दीये

[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]

पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर (Ayodhya RamMandir) भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए अयोध्या को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जा रहा है। रोशनी से जगमगा रही रामनगरी में जगह-जगह भगवान राम के जीवन से जुड़ी हुई कलाकृतियां और पेंटिंग नगर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास (Ayodhya RamMandir)  समारोह से पहले देशभर में जश्न का माहौल है। जगह-जगह दीप जलाए जा रहे हैं। सरयू तट पर भी दीप जलाए गए हैं। सम्पूर्ण राम नगरी दीपों से जगमगा रही है। हनुमान गढ़ी के रास्ते को फूलों से सजाया गया है। कल राममंदिर (Ayodhya RamMandir) के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

शिलान्यास समारोह से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के बाहर ‘दीपोत्सव’ पर सजावट की गई। सीएम योगी ने इस मौके पर मोमबत्ती भी जलाई।

सीएम योगी आदित्यनाथ जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे थे, तो उन्होंने वहां साधु-संतों के साथ आम लोगों से चार और पांच अगस्त को दीपोत्सव मानाने की अपील की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया भी गया है।

सीएम योगी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सरयू घाट पर दीपदान किया तो वहीं डॉ दिनेश शर्मा ने अपने परिवार संग दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। इसके अलावा भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी अपने घर पर ही दीये जलाये।

 

हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने बताया कि रामलला के दर्शन से पहले पीएम मोदी जी हनुमानगढ़ी में आकर हनुमान जी के दर्शन करेंगे, जहां पर वे हनुमान जी से देश में चल रहे कोरोना काल को खत्म करने की गुजारिश करेंगे व देश के सभी लोग सुरक्षित रहें, ऐसी याचना कर राम मंदिर में प्रवेश करेंगे. वे यहां पर 7 मिनट का समय देंगे। इन 7 मिनटों में से 3 मिनट तक वैदिक मंत्रों का पाठ किया जाएगा।

हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी अनुसार पीएम मोदी सुबह लगभग 11 बजे पहुचेंगे और लगभग 3 घंटे रुकेंगे वे अयोध्या से करीब 2 बजे रवाना हो जाएंगे। क्योंकि पीएम मोदी का दौरा है ऐसे में पूरी अयोध्या को आज रात से सील कर दिया जाएगा। वहीं कोरोना के चलते हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि के सभी इलाकों को अच्छे से सैनिटाइज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी किया अयोध्या रेलवे स्टेशन का नया लुक, भव्य मंदिर मॉडल जैसा बनेगा स्टेशन

About the Author

Team My Nation News