अयोध्या: संयुक्त व्यापार मण्डल ने महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पान्डेय को सौंपा कोरोना योद्धा का प्रमाण-पत्र

 

पंकज पाठक

अयोध्या। संयुक्त व्यापार मण्डल द्वारा आज महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पान्डेय को कोरोना काल में उनके द्वारा जनसामान्य के हित में किये गए निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कोरोना योद्धा (Corona Warrior) का सम्मान स्वरुप प्रमाण-पत्र दिया गया।

हमारा लेटेस्ट ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

थानाध्यक्ष प्रियंका पान्डेय (Corona Warrior) ने कहा कि आज की स्थिति में गरीब, असहाय, वृद्ध लोगों की सहायता करना सबका नैतिक कर्तव्य है। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष दीपक दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र, जिला मंत्री जसबीर सिंह, जिला प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार दुबे मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: विजेश श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जसवीर सिंह बने संयुक्त व्यापार मंडल के मुख्य महासचिव

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News