
<p><strong>Azadi Ke Amrit Mahotsav:</strong> पीएम <a title="नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/topic/narendra-modi" data-type="interlinkingkeywords">नरेंद्र मोदी</a> ने गुरुवार को ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे और राष्ट्र के सपने एक ही हैं. एक नया सवेरा होने वाला है. जब संकल्प से साधना जुड़ी तो कालखंड बनना तय है. उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास देश का मूल मंत्र है.</p> <p>पीएम मोदी ने कहा कि ब्रह्मकुमारी मुख्यालय से बड़े अभियान की शुरुआत हुई है. इसके तहत देशभर में 15000 कार्यक्रम होंगे. पीएम ने कार्यक्रम में कहा, कितना भी अंधेरा छाए, भारत मूल स्वभाव नहीं छोड़ता. पीएम मोदी ने कहा, आज करोड़ों भारतवासी स्वर्णिम भारत की आधारशिला रख रहे हैं. हमारी प्रगति राष्ट्र की प्रगति में निहित है. राष्ट्र का अस्तित्व हम से है और राष्ट्र से ही हमारा अस्तित्व है. यह अहसास नए भारत के निर्माण में भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत बनता जा रहा है. हम ऐसा समाज बना रहे हैं, जिसमें कोई भेदभाव न हो. पीएम मोदी ने कहा कि आजादी में नारी शक्ति का बड़ा योगदान है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत गार्गी, मैत्रेयी और अनुसूया का देश है. </p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





