Babul Supriyo Corona Positive: टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री और अमित शाह से की ये मांग

<p style="text-align: justify;"><strong>West Bengal Corona:</strong> <a title="ओमिक्रोन" href="https://www.abplive.com/topic/omicron" data-type="interlinkingkeywords">ओमिक्रोन</a> के खतरे के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई के साथ देश के अन्य राज्यों में भी तेजी के साथ कोरोना संक्रमण का प्रसार हो रहा है. पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने ट्विटर के जरिए ट्वीट करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी.</p> <p style="text-align: justify;">उन्होंने कहा- मैं, मेरी पत्नी और कई स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. लेकिन मेरी चिंता इस बात को लेकर है कि गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों को दिए जाने वाले कॉकटेल वैक्सीन की कीमत 61 हजार रुपये हैं. मेरे पिता की आयु 84 वर्ष है और इस कॉकटेल की उन्हें फौरन जरूरत है. मुझे इसे मौके पर ही खरीदना पड़ेगा. कैसे आर्थिक रूप से कमजोर लोग इसे खरीद पाएंगे.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News