Congress President Sonia Gandhi: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को बांग्लादेश लिबरेशन वॉर की 50वीं सालगिरह पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने शहीद सैनिकों और भारत-पाक युद्ध के योद्वाओं को सलाम किया. सोनिया गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी याद किया और कहा कि 1971 कई मायनों में इंदिरा जी के लिए सबसे बेहतरीन साल था.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ’50 साल पहले बांग्लादेश के साहसी लोगों ने खुद को एक नया भविष्य दिया था. भारत उसके साथ खड़ा रहा और एक करोड़ शरणार्थियों को शरण दिया. बांग्लादेश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाना चाहिए.’ उन्होंने आगे कहा कि आज हम इंदिरा गांधी को बड़े गर्व के साथ याद करते हैं. वह अपने साहस के कारण करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं. 1971 कई मायनों में इंदिरा गांधी का सबसे बेहतरीन साल था. उन्होंने बांग्लादेश के लोगों के लिए पूरे विश्व समुदाय को संवेदनशील बनाया.

Today, we recall Indira Gandhi with great pride. She remains an inspiration to crores of Indians for her boldness and resilience. 1971 was in many ways Indira Gandhi’s finest year. She sensitized the entire world community to the cause of the people of Bangladesh: Sonia Gandhi pic.twitter.com/x5DzexQrzO
— ANI (@ANI) December 15, 2021

बता दें कि कांग्रेस ने बंगलादेश मुक्ति के 50 साल पूरे होने पर देश के अलग-अलग हिस्सों में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया था. हालांकि कोरोना महामारी के कारण समय पर कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका. कांग्रेस ने देश के 100 से अधिक जिलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए हैं. राज्य स्तर के कार्यक्रम 16 नवंबर से नागालैंड की राजधानी कोहिमा में शुरू हुए थे.

इसे भी पढ़ें- ABP C-Voter Survey: योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव या मायावती, कौन है यूपी में सीएम की पसंद?

ABP C-Voter 2022 Election Survey: उत्तर प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? सर्वे में जनता ने कर दिया खुलासा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया