कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की ओर से विधानसभा उपचुनाव कराए जाने की मांग और तेज हो गई है. आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के 5 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयुक्त से मलेगा. टीएमसी की मांग है कि पश्चिम बंगाल की विधानसभा की खाली हुई सीटों पर जल्द चुनाव कराए जाएं.

5 नवंबर तक ममता का विधानसभा पहुंचना जरूरी

दरअसल 5 नवंबर तक ममता बनर्जी और उनकी सरकार के वित्त मंत्री को विधानसभा का सदस्य बनना होगा, वरना उन्हें पद छोड़ना होगा. मई में आए चुनावी नतीजे में ममता बनर्जी को बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए विधानसभा उप-चुनाव का रास्ता खाली करते हुए राज्य की सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस नेता शोभन देव ने विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं. वह भवानीपुर विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. यह विधानसभा सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट रही है. लेकिन जब सीएम ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ नंदीग्राम सीट से लड़ने के लिए चली गई थीं तो यहां से शोभन देव को टीएमसी टिकट पर उतारा गया था.

ममता ने की जल्द चुनाव कराने की मांग

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोरोना अब पूरी तरह से नियंत्रण में है. चार महीने बीत गए हैं, लोगों को वोट डालने और विधानसभा के लिए प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है. चुनाव आयोग को उपचुनावों की घोषणा करनी चाहिए, क्योंकि हमें लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों में वंचित नहीं कर सकते.

यह भी पढ़ें-

SC में नियुक्ति के लिए 9 नामों की सिफारिश, देश को मिल सकती है पहली महिला चीफ जस्टिस

अब मुंबई कांग्रेस में सामने आई अंतर्कलह, यूथ विंग के कार्यकारी अध्यक्ष सुरज सिंह ठाकुर ने दिया इस्तीफा

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें