Best Tourist Place of India: इस साल भारतीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों की बजाय घरेलू पर्यटन स्थलों पर जाना पसंद करेंगे. इनमें गोवा भारतीय यात्रियों के लिए सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है. ओयो ट्रैवलोपीडिया के सर्वे में यह तथ्य सामने आया है. सर्वे के अनुसार, गोवा के बाद भारतीयों का दूसरा पसंदीदा स्थान मनाली है. ओयो ट्रैवलोपीडिया ओयो का वार्षिक उपभोक्ता सर्वे है. इसमें ओयो के प्रयोगकर्ताओं के बीच उनकी यात्रा के पसंदीदा स्थलों की जानकारी ली जाती है.

सर्वे में 61 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि वे घरेलू गंतव्यों पर छुट्टियां बिताने जाना चाहेंगे. वहीं 25 प्रतिशत ने कहा था कि वे घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थलों की यात्रा भी करना चाहेंगे. हालांकि भारतीय यात्रा को लेकर रोमांचित हैं, लेकिन महामारी के बीच सुरक्षा अब भी उनके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है. 80 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सुरक्षा उनके लिए चिंता का विषय है. हालांकि, इसके साथ ही उनका मानना है कि टीके की बूस्टर खुराक से यात्रा की उम्मीदें बेहतर होंगी.

जहां तक पसंदीदा पर्यटक स्थलों की बात है तो देश में गोवा पहले स्थान पर रहा है. एक-तिहाई लोगों ने कहा कि वे गोवा जाना चाहेंगे. उसके बाद क्रमश: मनाली, दुबई, शिमला और केरल का नंबर आता है. ओयो ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की बात की जाए, तो भारतीय मालदीव, पेरिस, बाली और स्विट्जरलैंड जाना चाहेंगे.

सर्वे में शामिल 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाना चाहेंगे. 19 प्रतिशत का कहना था कि वे अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताना पसंद करेंगे. वहीं 12 प्रतिशत ने अकेले यात्रा पर जाने की इच्छा जताई.

Goa Election 2022: संजय राउत बोले- गोवा में 10 से 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, NCP से करेगी गठबंधन

UP Election 2022 : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया