Bhagwant Mann Oath Ceremony Live: दोपहर 12.30 बजे भगवंत मान लेंगे पंजाब में सीएम पद की शपथ, भगत सिंह के गांव में होगा भव्य कार्यक्रम

Bhagwant Mann Oath Ceremony Live: पंजाब के लिए आज बड़ा दिन है. पंजाब को आज नया मुखिया मिलने जा रहा है. विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आज भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. भगवंत मान ने राज्य के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है. मान ने लोगों से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए पुरुषों से उस दिन विशेष रूप से 'बसंती’ (पीली) पगड़ी और महिलाओं को पीला 'दुपट्टा’ (शॉल) पहन कर आने का भी आग्रह किया. शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में आयोजित होगा. मान ने लोगों से उस पंजाब का निर्माण करने का भी आग्रह किया, जिसका भगत सिंह ने सपना देखा था.

भगवंत मान ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे. हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को 16 मार्च को अमल में लाएंगे.“आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, “मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं. आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं. अब आपकी अपनी सरकार होगी.’’उन्होंने राज्य के लोगों से वीडियो में अपील करते हुए कहा, “मैं अपने भाइयों और दोस्तों से उस दिन बसंती रंग की पगड़ी और बहनों से बसंती रंग का दुपट्टा पहनने का आग्रह करता हूं. हम उस दिन खटकर कलां को 'बसंती’ रंग में बदल देंगे.’’

आप ने 92 सीटें जीतकर हासिल किया प्रचंड बहुमत

आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. शपथ ग्रहण ग्रहण समारोह के लिए गांव में बने भगत सिंह मेमोरियल के सामने तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, तीन बड़े स्टेज लगाये गये हैं. मुख्य स्टेज शपथ ग्रहण के लिये तैयार किया गया है, जबकि मुख्य स्टेज के दोनों तरफ़ लगे स्टेज में से एक तरफ़ नवनिर्वाचित विधायक होंगे और दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के सभी सांसद, दिल्ली के मंत्री और बाक़ी बड़े नेता बैठेंगे. जानकारी के मुताबिक़ भगवंत मान अकेले शपथ लेंगे जबकि बाक़ी मंत्रीमंडल को बाद में शपथ दिलायी जायेगी.

भगत सिंह के गांव में होगा भव्य कार्यक्रम

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक़, दिल्ली की ही तरह पंजाब में भी शपथ ग्रहण समारोह के लिये पार्टी ने किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री और किसी बड़े नेता को आमंत्रित नहीं किया है. समारोह में सिर्फ़ पार्टी के नेता कार्यकर्ता और आम जनता रहेगी. शपथ ग्रहण समारोह के लिये 40 एकड़ ज़मीन पर एक बड़ा पंडाल तैयार किया गया है, जिसके अंदर क़रीबन 50 हज़ार से ज़्यादा लोगों के बैठने का इंतज़ाम रहेगा, जबकि बाक़ी लोग खुले मैदान से इस समारोह को देख सकेंगे. इस समारोह के लिये पूरे 125 एकड़ ज़मीन को ख़ासतौर पर तैयार किया गया है, संभावना है कि क़रीबन 3 लाख से ज़्यादा लोग इस समारोह में शामिल हो सकते है, इसलिये तैयरियां भी उसी हिसाब से की गयी हैं. सुरक्षा के लिये भी क़रीबन 10 हज़ार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी, हैलीपैड के लिये भी जगह तैयार की गयी है, पंडाल से बाहर मैदान में खड़े लोग पूरे समारोह को नज़दीक से देख सकें, इसके लिये कुछ बड़ी LED स्क्रीन भी लगायी गई है.

यह भी पढ़ें-

बच्चों को वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं होगी कोई परेशानी

कपिल सिब्बल के बयान से खफा हुए भूपेश बघेल, बोले- कुछ लोग पार्टी को ‘डिनर’ और ‘बंगलों’ की कांग्रेस बना देना चाहते हैं

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News