भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनके शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह समेत कई अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे. मान के शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर भगवंत मान को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पंजाब में ख़ुशहाली लौटेगी, खूब तरक़्क़ी होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा. भगवान आपके साथ है.

पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर भगवंत मान को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें

मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पंजाब में ख़ुशहाली लौटेगी, खूब तरक़्क़ी होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा

भगवान आपके साथ है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 16, 2022

बता दें कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई. मान ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की. ‘आप’ के नवनिर्वाचित विधायकों के अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य वरिष्ठ नेता पीले रंग की पगड़ी पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. आप ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया और शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन एवं कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया