
<p style="text-align: justify;"><strong>Ashneer Grover Resigns</strong>: फिनटेक यूनिकॉर्न भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने कंपनी बोर्ड में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अशनीर ग्रोवर के खिलाफ सिंगापुर में जांच शुरू करने के लिए फिनटेक प्लेटफॉर्म के खिलाफ दायर की गई मध्यस्थता में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद अशनीर का इस्तीफा सामने आ गया. फिनटेक यूनिकॉर्न के बोर्ड को भेजे गए एक ईमेल में अशनीर ग्रोवर ने कहा कि उन्हें ‘बदनाम’ किया गया और ‘सबसे अपमानजनक तरीके’ से व्यवहार किया गया. उन्होंने मेल में लिखा, ‘मैं इस बात से बेहद दुखी हूं, जिस कंपनी का मैं संस्थापक हूं आज मुझे उस कंपनी को अलविदा कहने के लिए मजबूर किया जा रहा है.'</p> <p style="text-align: justify;">इससे पहले भारतपे ने अपने ‘कंट्रोल्स’ विभाग की प्रमुख और अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में बर्खास्त कर दिया था. भारतपे में माधुरी जैन नियंत्रण प्रमुख थीं. आंतरिक जांच में फिनटेक प्लेटफॉर्म पर उनके समय के दौरान धन की हेराफेरी का पता चला था. अशनीर ग्रोवर ने कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ कथित रूप से अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने के लिए विवाद का सामना करने के बाद, मार्च के अंत तक स्वैच्छिक अवकाश ले लिया था, उनकी पत्नी माधुरी जैन भी जनवरी में छुट्टी पर चली गईं थी.</p> <p style="text-align: justify;"> </p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






