Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भोपाल की गुफा मंदिर में महामृत्युंजय जाप (MahaMrityunjay Jaap) किया. मुख्यमंत्री महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक को लेकर आज देश की जनता में गुस्सा है. पूरी दुनिया में पीएम मोदी ने भारत का मान और सम्मान बढ़ाया है. वैभवशाली, गौरवशाली संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण किया है. आज पूरे देश में मध्यप्रदेश में भी जनता के मन में गुस्सा है और चिंता भी है. लोग अचंभित हैं कि भारत के प्रधानमंत्री की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया. पीएम की सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डाला गया.

पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए पूजा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मैं हैरत में हूं. मैं 15 साल से मुख्यमंत्री हूं. तत्कालीन प्रधानमंत्री जब आते थे तो हर पल की चिंता हम करते थे. उनके साथ रहना आना जाना भी होता था. तत्कालीन प्रधानमंत्री की तरफ कोई उंगली उठाता था तो हम जवाब देते थे. अमेरिका में मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री देश के गौरव हैं लेकिन राजनीतिक विद्वेष ऐसा हो गया कि प्रधानमंत्री की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया. जिन परिस्थितियों में उन्हें फ्लाईओवर पर रहना पड़ा है भगवान की कृपा है कि वह सुरक्षित हैं. सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि राजनीतिक विद्वेष ऐसा नहीं होना चाहिए. कांग्रेस शासित राज्य में प्रधानमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार संघीय ढांचे को तार-तार करने वाला है.

”पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ देश से खिलवाड़”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं कि पीएम मोदी सुरक्षित हैं. प्रधानमंत्री दीर्घायु रहें और लगातार देश का नेतृत्व करें इसी के लिए प्रार्थना की जा रही है पूरे प्रदेश में अलग-अलग मंदिरों में महामृत्युंजय जाप हो रहा है. पीएम मोदी के स्वस्थ जीवन के लिए कामना कर रहे हैं. हम यह भी प्रार्थना कर रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईश्वर सद्बुबुद्धि दे कि वह ऐसी हरकत ना करें कि देश के लिए संकट बन जाए. पीएम मोदी की जान के साथ खिलवाड़ देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है. देश को संकट में डालने की कोशिश ना करें.

ये भी पढ़ें:

PM Modi की सुरक्षा में चूक को लेकर Navjot Sidhu का तंज- किसान डेढ़ साल से रुके थे, आप 15 मिनट में परेशान हो गए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया