वाराणसी: काशी हिन्दू विश्विद्यालय (बीएचयू) के उर्दू विभाग द्वारा उर्दू दिवस पर आयोजित वेबिनार के पोस्टर पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीर की जगह पाकिस्तान के कवि एवं शायर अल्लमा इकबाल मसूदी की तस्वीर लगाने के मामले में कला संकाय के डीन ने जांच के लिये कमेटी का गठित की है. साथ ही विभागाध्यक्ष से उनका पक्ष रखने के लिये कहा है. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी.

इसके साथ ही वेबिनार के पोस्टर से पाकिस्तानी शायर की तस्वीर हटा कर मालवीय जी की तस्वीर लगा दी गयी है. विश्विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कला संकाय के डीन ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है और इसके साथ ही उर्दू के विभागाध्यक्ष से उनका पक्ष रखने के लिये कहा गया है.

छात्रों ने जताया विरोध

गौरतलब है कि काशी हिंदू विश्विद्यालय के उर्दू विभाग में उर्दू दिवस पर आयोजित वेबिनार के पोस्टर पर हर साल बीएचयू के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय का चित्र लगाया जाता था. लेकिन इस बार उनके स्थान पर पाकिस्तान के शायर अल्ल्लमा इकबाल का चित्र लगा दिया गया. जिसको लेकर छात्रों ने कला संकाय के डीन प्रोफेसर विजय बहादुर सिंह से मिल कर अपना विरोध जताया.

कला संकाय ने मांगी माफी

प्रोफेसर विजय बहादुर ने इस मामले पर माफी मांगते हुए मामले की जांच की बात कही है. साथ ही कला संकाय ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी माफी मांगी मांग ली थी. उन्होंने ट्वीट किया, “ डीन उर्दू विभाग, कला संकाय, बीएचयू, पोस्टर में दिए गए विवरण के अनुसार एक वेबिनार का आयोजन कर रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए पहले के पोस्टर में अनजाने में हुई गलती के लिए ईमानदारी से माफी.”

इससे पहले, पोस्टर पर पाकिस्तानी शायर की तस्वीर लगाये जाने के बाद विवाद पैदा हो गया था और विद्यार्थियों के विरोध करने पर विजय बहादुर ने इसकी जांच कराने का भरोसा दिलाया था.

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन के लिए रखी शर्त, अखिलेश यादव को लेकर दिया ये बयान

Kanpur Metro: सीएम योगी ने कानपुर को दी बड़ी सौगात, मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन को दिखाई हरी झंडी

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी