Bipin Rawat Helicopter Crash: राहुल गांधी, नितिन गडकरी और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने हादसे पर जताया दुख, जानें किसने क्या कहा है

Tamil Nadu Bipin Rawat Helicopter Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. हेलिकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे. इस दुर्घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नितिन गडकरी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है और घायलों के लिए दुआ की है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "चॉपर में मौजूद सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोग सुरक्षित हों इसकी उम्मीद कर रहा हूं. जल्दी ठीक हो जाएं इसके लिए दुआ करता हूं."

Hoping for the safety of CDS General Bipin Rawat, his wife and others onboard the chopper.

Prayers for speedy recovery.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 8, 2021

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी इस दुर्घटना से सदमें में हैं. उन्होंने ट्वीट किया, "सीडीएस बिपिन रावत जी को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर हैरान हूं. सभी सुरक्षित हों, इसके लिए दुआ करता हूं."

ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "कुन्नूर से बेहद दुखद खबर आ रही है. आज सारा देश सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी लोगों के लिए दुआएं कर रहा है. जो लोग भी घायल हैं वो जल्दी ठीक हो जाएं इसकी दुआएं."

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News