CCS Meeting: भारतीय वायुसेना (IAF) का हेलीकॉप्टर एमआई-17वी5 बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हेलिकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे. जनरल रावत को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल सवार थे.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हादसे में 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई. अब डीएनए टेस्ट किया जाएगा. एक का इलाज जारी है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रावत की स्थिति के बारे में तत्काल कुछ नहीं बताया गया है.

13 of the 14 personnel involved in the military chopper crash in Tamil Nadu have been confirmed dead. Identities of the bodies to be confirmed through DNA testing: Sources
— ANI (@ANI) December 8, 2021

हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को संसद में बयान दे सकते हैं. इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी है और भारतीय वायु सेना प्रमुख को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया. सूत्रों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर क्रैश पर शाम के साढ़े छह बजे कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक होगी.

वायुसेना ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे के बारे में संबंधित मंत्रालय द्वारा उचित समय पर जानकारी साझा की जाएगी.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया