UP Election 2022: अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल का कहना है कि हमारा फोकस बीजेपी के साथ बातचीत के दौरान जीतने योग्य सीटें हासिल करने पर है. प्रदेश में बीजेपी के साथ महत्वपूर्ण सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने से पहले अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल (Ashish Patel) ने कहा है कि उनका ध्यान ‘जीतने योग्य सीटें’ प्राप्त करना है और पार्टी को क्षेत्रीय दल (Regional Party) की मान्यता दिलाना है.

इसके लिए अपना दल को कम से कम 6% वैध मत हासिल करने होंगे और कम से कम दो विधानसभा सीटें जीतने की जरूरत है. आशीष पटेल का कहना है कि हमारा पूरा ध्यान जीतने योग्य सीटें हासिल करने पर है. यह हमारी पहली प्राथमिकता है.

जिताऊ सीटों पर टिकट मांग सकती है बीजेपी

उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा से पहले संभवत: आखिरी बातचीत, मंगलवार की रात को होने की उम्मीद है. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी कम से कम उन टिकटों की मांग कर सकती है जिन सीटों पर उन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी.

पिछले विधानसभा चुनावों में 36 सीटों पर बीजेपी ने हासिल की थी जीत

इनमें से कुछ सीटों में प्रतापगढ़ सदर, विश्वनाथगंज, शोहरतगढ़, सेवापुरी, छनबे, सोरांव, जहानाबाद शामिल हैं. अपना दल (एस) बीजेपी के साथ गठबंधन में है और अनुप्रिया पटेल केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री हैं. सूत्रों के मुताबिक़ अपना दल ने बीजेपी को 36 सीटों की सूची दी है. पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन में 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था और नौ पर जीत हासिल की थी.

पार्टी विधायक जय कुमार सिंह योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री भी हैं. अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल राज्य में एमएलसी हैं. उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा, मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.

UP Elections: अखिलेश की सपा को EC से बड़ी राहत, कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में चेतावनी देकर छोड़ा

Omicron Symptoms: सावधान! अगर आपको हैं ये पांच लक्षण तो न करें अनदेखा, हो सकता है ओमिक्रोन, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया