BJP नेता स्वाति सिंह लेंगी पति दयाशंकर सिंह से तलाक, फैमिली कोर्ट में फिर लगाई अर्ज़ी

उत्तर प्रदेश की कार्यवाहक सरकार की मंत्री और बीजेपी नेता स्वाति सिंह ने अपने पति दयाशंकर सिंह से चल रहे तलाक के केस को दोबारा शुरू करने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्ज़ी लगाई है. साल 2018 में फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों के अदालत नहीं पहुंचने पर केस बंद कर दिया था. सोमवार को स्वाति सिंह ने फैमिली कोर्ट की एडिशनल प्रिंसिपल जज की कोर्ट में केस दोबारा शुरू करने की अर्जी दी है.

स्वाती सिंह की दी गई अर्जी पर एडिशनल प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट श्रुति श्रीवास्तव ने ऑर्डर रिजर्व कर लिया है. स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह हाल ही में हुए चुनाव में बलिया से जीते हैं.

स्वाति सिंह को इस बार नहीं मिला टिकट

स्वाति सिंह यूपी की पिछली सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थीं. हालांकि हालिया चुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. स्वाति सिंह सरोजिनी नगर सीट से विधायक थीं, लेकिन बीजेपी ने उनका टिकट काटकर वहां से ईडी के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा था.

भारतीय जनता पार्टी ने स्वाति सिंह के पति और बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह को बलिया ज़िले की सदर सीट से उम्मीदवार बनाया था. इस सीट पर दयाशंकर सिंह ने सपा उम्मीदवार नारद राय को हराया था. दयाशंकर सिंह को यहां 1 लाख 3 हजार 873 वोट मिले थे.

Watch: मोटरसाइकिल रेस शुरू होने के ठीक पहले हुआ भयानक हादसा, बाइक ने हवा में खाई 9 पलटी

Russia Ukraine War: पुतिन को सता रहा जहर देकर हत्या करने का डर, पर्सनल स्टाफ के 1000 कर्मचारियों को काम से निकाला!

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News