UP Election BJP Candidates List 2022: देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है. आज बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर रही है. बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 170 सीटों पर उम्मदीवारों के नाम पर चर्चा की थी.

बीजेपी ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 सीटों पर और दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है.

विधायकों के बीजेपी छोड़ने से पार्टी बैकफुट पर

दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तय हुआ था कि सिर्फ 10 फीसदी विधायकों का ही टिकट कटेगा. योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, धर्म सिंह सैनी और उनके समर्थक विधायकों के बीजेपी छोड़ने और समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से पार्टी बैकफुट पर है.

10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है.

यह भी पढ़ें-

BSP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए BSP ने किया 53 उम्मीदवारों का एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Election 2022: चंद्रशेखर ने एसपी के साथ गठबंधन पर लगाया ब्रेक, अखिलेश यादव पर लगाया यह गंभीर आरोप

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया