Uttar Pradesh Election 2022: 19 दिसंबर से बीजेपी जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करेगी. उत्तर प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रों में निकाली जाएगी यात्राएं. 19 दिसंबर को अवध क्षेत्र की यात्रा की शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अम्बेडकर नगर से करेंगे. 19 को ही कानपुर क्षेत्र की यात्रा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिठूर से करेंगे. 20 दिसंबर को काशी क्षेत्र की यात्रा की होगी शुरुआत.

हर वोटर और समाज के हर तबके तक पहुंचने के लिए दिसंबर के तीसरे सप्‍ताह से यूपी में भारतीय जनता पार्टी रथ यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है. अभी तक की तैयारी के मुताबिक छ अलग-अलग रूट पर रथ यात्राएं निकलेंगी, जो यूपी के हर विधानसभा को कवर करेंगी. रथ यात्राओं के छह रूट को फाइनल कर लिया गया है.

अलग अलग स्थानों पर इन रथ यात्राओं में केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे. इस यात्रा में केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताया जाएगा. अभी तक की तैयारी के मुताबिक ये रथ यात्रा 15 दिन तक चलेगी. इन सभी छह रथ यात्राओं का समापन लखनऊ में कराने की तैयारी चल रही है. जहां एक बड़ी रैली आयोजित होगी.

2017 के विधानसभा चुनाव से पहले 2016 नवम्बर में अखिलेश सरकार के खिलाफ बीजेपी ने चार परिवर्तन यात्रा निकाली थी, जिसकी शुरुआत गृह मंत्री और तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सहारनपुर से की थी. इस बार बीजेपी फिर से रथ यात्राओं के ज़रिए फिर एक बार जीत को दोहराना चाहती है.

C Voter Survey: यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुआ बड़ा सर्वे, जानें किस राज्य में कौन-सी पार्टी को झटका और किसको मिल रही सत्ता

ABP News C Voter Survey: 2017 के मुकाबले अखिलेश यादव की पार्टी को बंपर फायदा, सर्वे में BJP को दे रही कड़ी टक्कर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया