BJP Meeting: जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक शुरू, बीएल संतोष, दिलीप घोष समेत कई बड़े नेता मौजूद
BJP Meeting: बीजेपी के दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में ये बैठक आयोजित की जा रही है. बीएल संतोष, दुष्यंत गौतम , दिलीप सैकया, सीटी रवि, अरविंद मेनन, अनिल बलूनी, विनोद तावड़े, पंकजा मुंडे, दिलीप घोष,  अनुपम हाजरा, मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.
जेपी नड्डा बीजेपी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी के मोर्चा प्रमुखों को पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के टिप्स दे सकते हैं. इसके साथ ही बीजेपी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी.
इन मुद्दों पर भी चर्चा संभव
बैठक में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में जो सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया गया था उस पर भी चर्चा होगी. इसके लिए सभी नेताओं को इस अभियान की उपलब्धियों से जुड़े रिपोर्ट कार्ड को लेकर आने को कहा गया है. बैठक में पार्टी के विस्तार, सभी राष्ट्रीय महासचिवों के राज्यों के चक्रीय प्रवास और चुनावी राज्यों के लिए नियुक्त किए गए चुनाव प्रभारियों की रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी.
कोरोना के टीके पर प्रगति रिपोर्ट और पार्टी के कार्यकर्ताओं की भागीदारी. कोरोना के टीके के 100 करोड़ वें डोज को लेकर प्रोग्राम के अलावा आगामी पांच राज्यों की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी. इस बात की भी संभावना है कि बैठक के अंत में प्रधानमंत्री का संबोधन हो. हालांकि पीएमओ ने अबतक इस बात की पुष्टि नहीं की है.
ये भी पढ़ें-
Coronavirus Update: 8 महीने बाद 14 हजार से कम आए कोरोना मामले, 24 घंटे में 166 की मौत
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News