BMC का 3370 करोड़ रुपये का शैक्षिक वार्षिक बजट पेश, मुंबई में दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्कूल बनाने का प्रावधान

BMC Education Budget: मुंबई नगर निगम ने शिक्षा बजट पेश कर दिया गया है. मुंबई महानगरपालिका (BMC) का शैक्षणिक वार्षिक बजट 3370.24 करोड़ रुपये का पेश किया गया. बजट में स्कूल भवन (School Buildings), डिजिटल क्लासरूम (Digital Classroom), स्कूलों की साफ सफाई के लिए अलग-अलग राशि का प्रावधान किया गया है. वर्चुअल ट्रेनिंग सेंटर के लिए 38 करोड़ 2 लाख रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है. वर्चुअल ट्रेनिंग के लिए 29 थिंकिंग लैब्स बनाए जाएंगे. डिजिटल क्लासरूम के लिए 28 लाख रुपये की राशि दी गई है. इसके साथ ही स्कूल भवनों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए 419 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है.

बीएमसी ने 3370.24 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

शैक्षिक वार्षिक बजट में स्कूल मेंटेनेंस और साफ सफाई के लिए 75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. टैब योजना के लिए 7 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है. क्रैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से संबद्ध आईजीएसी और आईबी स्कूल इस साल स्थापित किए जाएंगे. इन दो नए तरह के स्कूलों के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा मुंबई नगर निगम के छात्र जंगल सफारी, नेचर पार्क, अभ्यारण्य की सैर करेंगे. इस पर 31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. स्कूल फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए 2.64 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. महानगरपालिका के स्कूली छात्रों को बेस्ट फ्री बस पास के लिए 4.25 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है.

ये भी पढ़ें: संसद में Rahul Gandhi को लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने क्यों लगाई डांट, ऐसा क्या हुआ?

मुंबई में दो अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड स्कूल खोलने की घोषणा

बहरहाल मुंबई महानगरपालिका के लिए शैक्षिक बजट पेश तो कर दिया गया है लेकिन मुंबई में पब्लिक स्कूलों की संख्या बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है. शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने हर वार्ड में नेशनल या फिर इंटरनेशनल बोर्ड स्कूल शुरू करने को लेकर मंशा जताई थी. हालांकि इस साल के बजट में केवल दो नए अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड स्कूल कैम्ब्रिज और आईबी बोर्ड के स्कूल बनाने की घोषणा की गई है.

ये भी पढ़ें: CM Yogi Press Conference: सीएम योगी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां, कहा- जनता से जो वादे किए, सब पूरे किए

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News