Board Exams Update:
नई दिल्ली। दिल्ली के Education Minister मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि CBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई बोर्डपरीक्षाएं (Board Exams) कराना असंभव होगा इसलिए इंटरनल असेसमेंट के बेस पर ही स्टूडेंट्स को पास किया जाए,जैसा कि 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स को पास किया गया है।
दिल्ली सरकार ने दूरदर्शन और AIR FM पर रोज़ाना तीन तीन घंटे के समय की माँग की है ताकि दिल्ली सरकार के शिक्षक सभी बच्चों के लिए ऑन एयर क्लास चला सकें: दिल्ली शिक्षा मंत्री, मनीष सिसोदिया https://t.co/dP5er6mOz9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2020
उन्होंने बताया कि Delhi Government ने Doordarshan और All India Radio FM पर रोजाना तीन तीन घंटे के समय की मांग की है ताकि दिल्ली सरकार के शिक्षक सभी बच्चों के लिए On-air Classes चला सकें।
यह भी पढ़ें: Lockdown के बाद कैसी होगी Delhi Metro, जानिये बदले हुए नियम
फरवरी महीने में दिल्ली में हिंसा के चलते 10वीं और 12वीं बोर्ड के छात्रों के कई पेपर नहीं हो पाए थे लेकिन अब पूरी Corona Virus – Covid 19 के चलते भारत में देशव्यापी Lockdown है जिस कारण सभी स्कूल बंद हैं और ऐसे में एग्जाम कराना संभव नहीं है। हालांकि अब दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने 10वीं, 12वीं बोर्ड (Board Exams) के अधर में लटके छात्रों के लिए राहत भरी घोषणा कर दी है।
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





