Breaking News Hindi LIVE Updates, 4 January 2022: देश में 15 से 18 साल के बच्चों को सोमवार से कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जानी शुरू हो गई है. आज बच्चों के वैक्सीनेशन का दूसरा दिन है. 15-18 आयुवर्ग के बच्चे ज्यादातर बोर्ड के अभ्यर्थी हैं. सोमवार को पहले दिन करीब 40 लाख बच्चों को कोरोना का टीका दिया गया. जबकि अब तक 54 लाख से ज्यादा बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है.

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की आज महत्वपूर्ण बैठक है. बैठक में मौजूदा कोरोना स्थिति और बढ़ते ओमिक्रोन मामलों की समीक्षा होगी, साथ ही GRAP के अनुसार अगले अलर्ट को लेकर भी हो सकता है फैसला. सुबह 11 बजे होगी दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी की बैठक.

NEET पोस्ट ग्रेजुएशन आरक्षण मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई कर सकता है. कल केंद्र ने मामले पर जल्द सुनवाई की जरूरत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से इसका अनुरोध किया था. मामले की सुनवाई कर रही बेंच के अध्यक्ष जस्टिस चंद्रचूड़ आश्वासन दिया था कि वह चीफ जस्टिस से बात कर आज सुनवाई की कोशिश करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर और त्रिपुरा के दौरे पर जाएंगे. पीएम मणिपुर में 4800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली 22 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाले नेशनल हाईवे की भी आधारशिला रखेंगे.

कांग्रेस की पंजाब और उत्तराखंड में टिकट बंटवारे को लेकर स्क्रिनिंग कमेटी बैठक होगी, बैठक में टिकट बंटवारे को लेकर होगा मंथन. दोनों स्क्रिनिंग कमेटियों की बैठक शाम को होगी.

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी. उत्तर प्रदेश के लाखों गरीबों को निजी कंपनियों द्वारा लूटे जाने और योगी सरकार के इस चुप्पी साधने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गहरी चिंता जताते हुए आंदोलन का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें-
IT Raid: अखिलेश यादव के एक और करीबी पर इनकम टैक्स का छापा, 40 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

सीएम योगी बोले- वे कहते थे खून की नदियां बहेंगी, लेकिन राम मंदिर का फैसला आने पर कोई घटना नहीं हुई

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया