Bigg Boss 15 Live Update Rakhi Sawant's husband Ritesh Evicted of Bigg Boss 15 house

Bigg Boss 15 Live Update: Rakhi Sawant के पति Ritesh हुए Bigg Boss 15 के घर से बाहर

राखी सावंत के पति रितेश का Bigg Boss 15 के घर से एविक्शन हो गया है। बिग बॉस सीज़न 15 (Bigg Boss 15) के वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान रितेश का एविक्शन किया गया है। बता दें कि बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में रितेश ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी।

रितेश का बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में सफर बहुत ही छोटा लेकिन विवादों से भरा रहा है। करन कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्तों को फेक बताने वाले रितेश के रखी सावंत के साथ रिश्ते ही सवालिया घेरे में रहे हैं। दर्शकों द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार रितेश और राखी सावंत के रिश्तों पर सवाल उठाया गया है। सोशल मीडिया पर रितेश की शादी की फोटो वायरल होने के बाद रितेश की पहली पत्नी ने मीडिया के सामने आकर अपने और रितेश के रिश्ते के टूटने की बात का खुलासा किया था।

बिग बॉस (Bigg Boss 15) के घर से बेघर होने के बाद रितेश ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बहुत से चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। रितेश ने तेजरन के रिश्तों और शो के होस्ट सलमान खान के बारे में कई बाते कहीं हैं। रितेश ने अपने एविक्शन को लेकर कहा कि मेरा एविक्शन ऐसे नहीं होना चाहिए था। वीकेंड का वार के एपिसोड में सलमान खान ने मुझे लगातार डाँट लगायी है। मेरा एविक्शन पूरी तरह से अनफेयर है और मुझे जानबूझ कर शो से बाहर निकाला गया है। मेकर्स ने मुझे फंसाया है।

मीडिया में अपनी पहली पत्नी की ख़बरों को लेकर रितेश ने कहा कि मैंने अपनी दूसरी पत्नी राखी सावंत को पहले ही अपनी पहली शादी और बच्चे के बारे में सब सच बताया हुआ है। राखी को ये सब बातें पता हैं और राखी ने खुद बिग बॉस के पिछले सीज़न में ये बात कबूली है। और मेरी पहली पत्नी के मुझ पर लगाए गए सारे आरोप बकवास हैं।
शो के बारे में बात करते हुए रितेश ने कहा कि तेजस्वी प्रकाश या करन कुंद्रा दोनों में ही विनर बनने की काबिलियत है और शो का विजेता इन दोनों में से ही कोई एक होगा। तेजरन के रिश्ते पर रितेश ने कहा की पहले ये रिश्ता मुझे फेक लगता था लेकिन इन दोनों का रिश्ता सच्चा है।

About the Author

Isha Yadav
Isha Yadav
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *