bois-locker-room-investigation-delhi-cyber-cell

Bois Locker Room: नाबालिग लड़की कर रही थी फेक ID बनाकर गैंगरेप करने की बात, जानिये पूरा घटनाक्रम

दिल्ली। bois locker room Case का भांडाफोड़ पुलिस द्वारा नहीं बल्कि ग्रुप में हुए आपसी फसाद से ही हो गया था। यह मामला उजागर हुआ जब इस ग्रुप के एक मेंबर ने अपनी क्लासमेट की तस्वीरों पर अश्लील कमेंट करने शुरू किये और इस लड़ाई के Screenshots आमनागरिक ने Twitter पर वायरल किये और तब यह घिनौना तमाशा सबके सामने आ गया। फिलहाल इस मामले में फंसे या इसके सूत्रधार रहे 15 से ज्यादा लोगों से दिल्ली पुलिस की Cyber Cell पूछताछ कर चुकी है व 10 मोबाइल फोन भी पुलिस अब तक जब्त कर चुकी है। जैसे-जैसे दिल्ली पुलिस की Cyber Cell के पांव जांच के लिए दिल्ली से बाहर बढ़ रहे हैं वैसे वैसे इस मामले में फंसने वाले खुद को छिपाने में लगे हुए हैं।

क्या है पूरा घटनाक्रम:

bois locker room Group का Admin Noida के ही एक Famous English Medium School में पढ़ने वाला 12वीं का Students है जिसने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर ‘bois locker room’ जैसा ग्रुप बनाया। इसमें अब तक बालिग और नाबालिग मिलाकर कुल 27 लोगों के जुड़े होने की बात सामने आ चुकी है जिनसे कुछ के बारे में Delhi Police की Cyber Cell ने Instagram से लिखित में कुछ जानकारियां मांगी हैं जिससे जांच को पूरा कर असली सूत्रधार को सामने लाकर बाकी फंसे हुए बेकसूर लोगों को बचाया जा सके। जिन लोगों के बारे में Cyber Cell ने Instagram से डिटेल मांगी है उनके बारे में Group Admin तक को भी कोई जानकारी नहीं है जबकि एक Group Admin को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस ग्रुप में ज़्यादातर 10वीं से 12वीं क्लास के Students के शामिल होने या फिर फंसे होने की बात साबित हो चुकी है। वैसे मामले का भांडा फूटने की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि ग्रुप में अपने बारे में अश्लील कमेंट और तस्वीरों के खिलाफ कुछ पीड़ित लड़कियों ने ही ग्रुप के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया था।

bois locker room ग्रुप की सारी चैट सोशल मीडिया में लीक होने के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने आईटी एक्ट के तहत मामले की जांच शुरू की और ग्रुप एडमिन जो कि नोएडा का रहने वाला है, गिरफ्तार कर लिया। एक नाबालिग को भी साइबर सेल ने पकड़ा है और 24 से ज्यादा छात्रों से पूछताछ की है।

साइबर सेल की जांच से सामने आया कि बॉयज लॉकर रूम ग्रुप के मेम्बर्स के बीच कथित चैट के स्क्रीनशॉट पब्लिक डोमेन में उपलब्ध थे और उनके आधार पर एक लड़के की पहचान करते ही केस दर्ज करने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया। ग्रुप के बाकी सदस्यों के बारे में सभी जानकारी जुटाई गई और पहचान के बाद 24 लड़कों से पूछताछ की गई और उन सभी के मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिया गया।

नाबालिग लड़की कर रही थी फर्जी ID बनाकर रेप करने की बात

bois locker room मामले की जांच में सामने आया है कि दो व्यक्तियों के बीच कथित तौर पर ‘यौन उत्पीड़न’ को लेकर स्नैपचैट की बातचीत हुई थी। एक नाबाकिग लड़की द्वारा ‘सिद्धार्थ’ नाम की फेक प्रोफाइल के जरिये दूसरे नाबालिग लड़के के कैरेक्टर को जानने के लिए ये सब किया। Delhi Cyber Cell की जांच से सामने आया कि Instagram पर बने bois locker room में 20 से ज्यादा सदस्य आपस मे चैट कर रहे थे और लड़की की अश्लील तस्वीरें भी डालकर लड़की के साथ गैंगरेप जैसी योजना भी बना रहे थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए कई स्क्रीनशॉट्स में से एक पर्सनल Snapchat कन्वर्सेशन का स्क्रीनशॉट है भी है जिसमे ‘सिद्धार्थ’ नाम का एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को एक लड़की पर उत्तेजित यौन हमले की योजना का सुझाव दे रहा है। जांच से पता चला है कि कथित स्नैपचैट बातचीत वास्तव में एक लड़की और एक लड़के के बीच की है जिसमें लड़की ‘सिद्धार्थ’ नाम की Fake Snapchat Account से मैसेज भेज रही है।

Fake Profile का इस्तेमाल करते हुए इस तरह के चैट मैसेज भेजने का उद्देश्य लड़के की रिएक्शन और उसके कैरेक्टर को चेक करना था। लड़की ने बाद में सिद्धार्थ नाम से बनाए गए फेक अकाउंट को बंद कर दिया लेकिन तब तक ग्रुप की चैट और स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे। इसके बाद स्कूली छात्रों के बीच मे होने वाली बातें और अश्लील चैट की कहानी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुकी थी। साइबर सेल की जांच में अब सामने आया है कि लड़की के साथ गैंगरेप की योजना बनाने और बाकि लड़कों को उकसाने का काम किसी और ने नहीं बल्कि सिद्धार्थ नाम के लड़के के ID से Fake Account बनाकर एक लड़की ही कर रही थी।

Author Profile

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *