Four IPS officers transfers in UP Police

UP Police में चार IPS अफसरों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग (UP Police) में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। शासन ने बुधवार को तीन एडीजी समेत चार आइपीएस अधिकारियों (IPS Transfers) का स्थानांतरण कर दिया। इनमें डीजीपी के जीएसओ (जनरल स्टाफ आफिसर) भी शामिल हैं। जल्द अन्य आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है।

जीएसओ एडीजी रवि जोसफ लोक्कू को एडीजी सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है, जबकि इस पद पर तैनात एन रविंदर को जीएसओ डीजीपी बनाया गया है। डीआईजी रूल्स एंड मैन्युवल धर्मेंद्र सिंह को डीआईजी आरटीसी चुनार के पद पर तैनाती दी गई है। एडीजी नवनीत सिकेरा को एडीजी पीटीएस उन्नाव के पद पर भेजा गया है।

 

क्रमनामवर्तमान तैनातीनवीन तैनाती
1नवनीत सिकेराएडीजी पुलिस मुख्यालयएडीजी पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल), उन्नाव
2रवि जोसफ लोक्कूएडीजी/जीएसओ (जनरल स्टाफ आफीसर) डीजीपीएडीजी सतर्कता अधिष्ठान
3एन रविन्दरएडीजी सतर्कता अधिष्ठानएडीजी/जीएसओ डीजीपी
4धर्मेन्द्र सिंहडीआइजी रूल्स एंड मैनुअलडीआइजी आरटीसी चुनार

 

About the Author

Shraddha V. Srivastava
Shraddha V. Srivastava
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *