- आरपीएफ अकादमी व आइआरआइटीएम में भी लगाए गए सोलर प्लांट (Solar Plant)
- महज दो माह में रेलवे ((Railways) को हुई 27 लाख रुपये से ज्यादा की बचत
राजेंद्र यादव
लखनऊ। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर रेलवे (Railways) आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। स्टेशनों व रेलवे (Railways) के शैक्षणिक संस्थानों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। बीते दिनों लखनऊ मंडल में विभिन्न स्थानों पर कुल 20 मेगावॉट सोलर प्लांट लगाए जाने की योजना को मंजूरी मिली थी। इसी के तहत फैजाबाद, सफदरगंज, प्रतापगढ़, ऊंचाहार, रुदौली व मालीपुर रेलवे स्टेशनों पर अलग-अगल क्षमता के सोलर प्लांट (Sloar Plant) स्थापित कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर में 300 से अधिक कंटेनमेन्ट जोन, लिस्ट देखें..
इसके अलावा जगजीवनराम आरपीएफ अकादमी और इंडियन रेलवेज इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट (आइआरआइटीएम) में भी उच्च क्षमता के सोलर प्लांट लगाए गए हैं। जिनका संचालन गत अप्रैल में शुरू किया गया था।
हमारा लेटेस्ट ई -न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए क्लिक करें
मंडल रेल प्रबंधक (लखनऊ) संजय त्रिपाठी का कहना है कि सौर ऊर्जा बिजली उत्पादन का सर्वोत्तम विकल्प है। यह पर्यावरण के अनुकूल है। क्योंकि इसके उपयोग से हवा को प्रदूषित करने वाली CO2 (कार्बनडाईऑक्साइड) व अन्य विषैली गैसों का उत्सर्जन नहीं होता है।
यह भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर में 300 से अधिक कंटेनमेन्ट जोन, लिस्ट देखें..
सौर ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए पाॅवर या गैस ग्रिड की जरूरत नहीं पड़ती है, इसलिए यह बिजली उत्पादन के पारंपरिक श्रोतों की तुलना में बेहद सस्ता माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि दो महीने (अप्रैल-मई) में इन संयंत्रों से कुल तीन लाख 45 हजार 240 यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया। जिससे 27 लाख 61 हजार 920 रुपये की रेलवे को शुद्ध रूप से बचत हुई है।
यह भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर में 300 से अधिक कंटेनमेन्ट जोन, लिस्ट देखें..
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





