- Viral Video: लड़की के साथ हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद असम पुलिस ने जारी की थी आरोपियों की फोटो, जानकारी देने वाले के लिए रखा था इनाम
- एक लड़की को 5 दरिंदों द्वारा बेरहमी से प्रताड़ित करने का एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में 5 अज्ञात लोगों द्वारा एक लड़की को पीटते और बुरी तरह से प्रताड़ित करते देखा गया
- आरोपी, पीड़िता, घटना का समय स्थान कुछ भी नहीं मालूम था। सोशल मीडिया पर पीड़ित लड़की को असम और आरोपी दरिंदों की भाषा के चलते बंगाल का बताया जा रहा था। इस वायरल वीडियो को लेकर असम पुलिस ने पांच लोगों की तस्वीरें जारी की थीं
[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]
नई दिल्ली। लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हैवानियत का वीडियो (Viral Video) बनाने वाले छह दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए सभी आरोपी बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं। आरोपियों ने कथित तौर पर अपनी हरकत का वीडियो शूट किया था और सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड भी किया था। जिसके बदले में असम पुलिस ने उन सभी की तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया पर प्रकाशित कर दीं। असम पुलिस इन व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले शख्स को इनाम देने की घोषणा भी की थी। हालांकि, बेंगलुरु पुलिस ने अब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने अपने ट्विटर पर जानकारी दी कि राममूर्तिनगर पुलिस स्टेशन में दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले प्रारंभिक जांच और वीडियो (Viral Video) की सामग्री की जांच की गई थी। कमल पंत ने आगे खुलासा किया कि सभी अपराधी बांग्लादेश के एक ही समूह के हैं। पुलिस ने आगे बताया कि पीड़िता भी एक बांग्लादेशी नागरिक है, जिसे तस्करी के लिए भारत लाया गया था। आयुक्त ने कहा कि पैसों के लिए अपराधियों ने उसे प्रताड़ित किया और उसके साथ क्रूरता की।
Based on the contents of the video and preliminary investigation, a case of rape and assault has been registered against 6 persons including 2 women at @ramamurthyngrps.
A police team has also been deputed to an adjoining state to trace the victim so that she could join.. (1/3)
— Kamal Pant, IPS (@CPBlr) May 27, 2021
..the investigation.
According to the information revealed so far, all of them are part of the same group and are believed to be from Bangladesh. The victim who is also a Bangladeshi was brought to India for trafficking & was tortured & brutalized due to a financial matter. 2/3
— Kamal Pant, IPS (@CPBlr) May 27, 2021
The investigation is being carried with full earnestness and under the supervision of senior officers. (3/3)
— Kamal Pant, IPS (@CPBlr) May 27, 2021
इस बीच बेंगलुरु पुलिस ने पीड़िता का पता लगाने के लिए एक टीम भी भेजी है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह पड़ोसी राज्य में है। पुलिस ने कहा है कि वे पीड़िता से जांच में शामिल होने का अनुरोध करेंगे। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त ने यह भी बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और कहा है कि वे बेंगलुरु की घटना से चिंतित है। साथ ही यह भी बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख रेखा शर्मा ने कर्नाटक के डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ समयबद्ध जांच के साथ उचित कार्रवाई की मांग की है।
क्या है मामला?
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ था। वायरल वीडियो भयावह है, जिसमें लड़की के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी गईं। वीडियो में चार आदमी और एक औरत मिलकर एक लड़की के साथ दरिंदगी कर रहे हैं। वीडियो में पहले तो कुछ युवकों ने मिलकर एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया, और इसके बाद उन दरिंदों ने उस लड़की के प्राइवेट पार्ट में जबरन पैर घुसाया। ये दरिंदे यहीं नहीं रुके, इसके बाद इन दरिंदों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल घुसा दी। पूरी घटना वीडियो कॉल के जरिए आरोपी दूसरों के साथ शेयर कर रहे थे। आरोपी लड़की को लगातार भद्दी गालियां भी दे रहे थे। वीडियो की आवाज के चलते लड़की को नॉर्थ-ईस्ट और युवकों को बंगाल का बताया जा रहा था।
यह भी पढ़ें Air India Employee Death Case: हादसे और हत्या के बीच उलझी गुत्थी में न्याय के लिए भटक रहे माँ-बाप
इस घटना को लेकर असम पुलिस ने एक ट्वीट भी किया था, जिसमें लड़की के साथ हैवानियत कर रहे पांच युवकों की तस्वीर थी। जिसके बाद इस घटना को लेकर लोग हैवानियत कर रहे इन लोगों की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग करने लगे थे। लड़की को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर इसके लिए एक हैशटैग के तहत मुहिम शुरू की गयी।
असम पुलिस का ट्वीट
इस बर्बर घटना को लेकर असम पुलिस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये उन 5 अपराधियों की फोटो हैं, जो एक वायरल वीडियो में लड़की के साथ बर्बरता करते हुए दिख रहे हैं। घटना कब कहां की है, अभी साफ नहीं है। जिस किसी के भी पास इस संबंध में कोई जानकारी हो, वो हमसे संपर्क करे। फिलहाल असम पुलिस ने आरोपियों को खोजने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
Reference video of gruesome assault on a young girl that caused concern all across, @BlrCityPolice has arrested the culprits of this heinous crime.
Bangladesh Police & Bengaluru City Police have clarified that both the victim and culprits are Bangladeshi Nationals. https://t.co/TTFgYyzj14
— Assam Police (@assampolice) May 28, 2021
These images are of 5 culprits who are seen brutally torturing & violating a young girl in a viral video.
The time or place of this incident is not clear.
Anyone with information regarding this crime or the criminals may please contact us. They will be rewarded handsomely. pic.twitter.com/ZnNjtK1jr6
— Assam Police (@assampolice) May 26, 2021
गौरतलब है कि पहले कुछ लोगों ने वीडियो को राजस्थान के जोधपुर का बताया था, जहां नॉर्थ-ईस्ट की एक महिला ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी। लेकिन, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने वीडियो के जोधपुर का होने की बात का खंडन कर दिया था। उन्होंने कहा कि यह वीडियो जोधपुर वाली घटना से जुड़ा नहीं है। मैंने जोधपुर के पुलिस कमिश्नर से बात की है। हालांकि, इन राक्षसों को पकड़ने के लिए सभी राज्यों की पुलिस को पूरा दमखम लगा देना चाहिए।
Author Profile
Latest entries
INDIAJuly 29, 2021Savarn Mahasangh Foundation के सुलतानपुर जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व उपाध्यक्ष मयंक अग्रहरि को चुना गया
BREAKING NEWSJuly 23, 2021Suresh Raina के ‘मैं भी ब्राह्मण हूं’ पर क्यों मचा बवाल, अब समर्थन में उतरे लोग
BREAKING NEWSJuly 18, 2021Viral Video: दबंगों नें महिला को पीटा, हालात गंभीर, वायरल वीडियो में कैद घटना
INDIAJuly 18, 2021सम्पूर्ण समाधान दिवस (Complete Solution Day) में प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें संबंधित अधिकारी – जिलाधिकारी

