BSF Raising Day: जैसलमेर में जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचेंगे अमित शाह, BSF स्थापना दिवस परेड में होंगे शामिल

<p style="text-align: justify;"><strong>Amit Shah In Jaisalmer:</strong> केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसलमेर के दौरे पर हैं. आज वह जैसलमेर के सम रोड़ स्थित BSF बटालियन पहुचेंगे. इस दौरान वह जिला मुख्यालय स्थित शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में बीएसएफ स्थापना दिवस के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. बीएसएफ के कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद अमति शह जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे. राजस्थान दौरे के आज दूसरे दिन अमित शाह जयपुर में बीजेपी कार्यसमिति को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह दो अलग-अलग कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे. वह जैसलमेर से दोपहर करीब 12 बजे जयपुर पहुंचेंगे. जिसके बाद एयरपोर्ट से ही उनका रोड शो शुरु होगा. रोड शो के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ओर से करीब 20 जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा.</p> <p style="text-align: justify;">राजस्थानी लोकनृत्य, लोकगीतों और पुष्प वर्षा के साथ अमित शाह का स्वागत किया जाएगा. अमित शाह करीब 2 बजकर 15 मिनट पर सीतापुरा स्थित जेईसीसी कन्वेंशन हॉल पहुंचेंगे. वहां पहुंचकर अमित शाह प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करेंगे. इसके अलावा दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर जनप्रतिनिधि महासम्मेलन को संबोधित करेंगे.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News