BSF’s Jurisdiction: पंजाब के बाद अब बंगाल ने BSF के अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित किया, जमकर हुआ हंगामा

BSF’s Jurisdiction: पश्चिम बंगाल विधानसभा ने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव पर चर्चा दौरान विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. दरअसल, टीएमसी के विधायक उद्यन गुहा ने कहा कि जब कोई महिला बॉर्डर क्रॉस करती है तो बीएसएफ के जवान उनकी जांच के बहाने गलत तरीके से छूते हैं. भारत माता की जय कितना भी बोल लें, देशभक्त नहीं हो सकते. गुहा के इस बयान पर बीजेपी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया.

वहीं विधायक के बयान पर बीएसएफ ने कहा है कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) एक पेशेवर बल है जिसने हमेशा नियमों का पालन करके अनिवार्य कर्तव्यों का पालन किया है. बीएसएफ महिला प्रहरी हैं जो महिलाओं की तलाशी लेती हैं. बीएसएफ कर्मियों द्वारा महिलाओं को गलत तरीके से छूने के आरोप पूरी तरह निराधार है.

बता दें कि केंद्र सरकार ने बीएसएफ अधिनियम में संशोधन किया है ताकि बल को पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी का अधिकार दिया जा सके. पहले यह दायरा अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के क्षेत्र तक था.

इससे पहले पंजाब विधानसभा ने भी केंद्र के इस फैसले के खिलाफ प्रस्तव पारित किया था. पंजाब विधानसभा से पारित प्रस्ताव में केंद्र के फैसले को राज्य पुलिस का ‘अपमान’ करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई थी.

ममता बनर्जी पीएम मोदी से कर सकती हैं चर्चा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले हफ्ते नई दिल्ली के दौरे पर आ सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी. पीएम मोदी के साथ उनकी प्रस्तावित बैठक के एजेंडा के बारे में पूछे जाने पर सूत्र ने कहा, ”वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर से 50 किलोमीटर तक बढ़ाए जाने के केंद्र के फैसले पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराएंगी.”

Purvanchal Express: 10 की जगह 3.5 घंटे में लखनऊ-गाजीपुर का सफर, जुड़ेंगे 9 जिले… जानें कैसे पूर्वांचल एक्सप्रेस से बदलेगी क्षेत्र की तकदीर

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *