‘BSP से नहीं BJP से मिले हैं मुलायम सिंह’, मायावती का SP पर बड़ा हमला, बोलीं- अंबेडकरवादी लोग अखिलेश को नहीं करेंगे माफ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में मिली करारी हार और खिसकते जनाधार को लेकर  बसपा सुप्रीमो मायावती काफी चिंतित हैं और नए सिरे से काडर तैयार करने में जुट गई हैं. वहीं चुनाव परिणाम के बाद से ही मायावती लगातार सपा और बीजेपी पर हमलावर रही हैं. इसी क्रम में आज उन्होंने एक ट्वीट कर बीजेपी को सपा संरक्षक मुलायम सिंह से खुलकर मिला हुआ बता दिया. साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को भी आरे हाथों लिया.
दरअसल मायावती ने एक ट्वीट करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘यू.पी. में अम्बेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे, जिसने, अपनी सरकार में इनके नाम से बनी योजनाओं व संस्थानों आदि के नाम अधिकांश बदल दिये है. जो अति निन्दनीय व शर्मनाक भी है.
1. यू.पी. में अम्बेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे, जिसने, अपनी सरकार में इनके नाम से बनी योजनाओं व संस्थानों आदि के नाम अधिकांश बदल दिये है। जो अति निन्दनीय व शर्मनाक भी है।
— Mayawati (@Mayawati) March 22, 2022
बीजेपी से मिले हैं मुलायम सिंह
मायावती ने अपने एक और ट्वीट में कहा बीजेपी से, बी.एस.पी. नहीं बल्कि सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह खुलकर मिले है जिन्होंने बीजेपी के पिछले हुये शपथ में, अखिलेश को बीजेपी से आर्शीवाद भी दिलाया है और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को बीजेपी में भेज दिया है. यह जग-जाहिर है.
2. बीजेपी से, बी.एस.पी. नहीं बल्कि सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह खुलकर मिले है जिन्होंने बीजेपी के पिछले हुये शपथ में, श्री अखिलेश को बीजेपी से आर्शीवाद भी दिलाया है और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को बीजेपी में भेज दिया है। यह जग-जाहिर है।
— Mayawati (@Mayawati) March 22, 2022
खिसकते जनाधार को देख एक्टिव हुई मायावती
ये भी पढ़ें:
UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
UP Election Result: बीजेपी उम्मीदवार सुनील शर्मा ने दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी जीत, इतने लाख वोटों से सपा के प्रत्याशी को हराया
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News