Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आम बजट पेश किया. सरकार के इस बजट पर आम जनता से लेकर विपक्षी दलों की नजर थी. सरकार ने लोगों को कोई खास राहत नहीं दी है. इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बजट से पहले मिडिल क्लास को उम्मीद थी कि उनपर टैक्स का बोझ कम होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. हालांकि इसके बावजूद हम सरकार के उन ऐलानों पर नजर डालेंगे जिसका सीधा असर आपकी जेब पर होगा.

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों को मिलेगा एक और मौका

सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में तो बदलाव नहीं किया लेकिन टैक्सपेयर्स को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया. टैक्सपेयर्स अब इनकम रिटर्न फाइल करने के बाद दो साल तक अपडेट कर सकेंगे. नए प्रावधान के तहत किसी तरह के जुर्माने का प्रावधान नहीं है.

टैक्सपेयर को इनकम टैक्स रिटर्न में बताई गई अतिरिक्त आय पर लगने वाले टैक्स पर टैक्स का भुगतान करना होगा. अतिरिक्त इनकम पर बकाया इंट्रेस्ट और टैक्स पर अतिरिक्त 25 से 50 फीसदी टैक्स टैक्सपेयर्स को देना होगा.

NPS पर ये राहत

सरकारी कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में योगदान पर राहत दी गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनपीएस में केंद्र और राज्य का योगदान 10% की जगह अब 14% होगा. बजट 2022 के प्रस्तावों के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों दोनों के लिए नियोक्ता का योगदान वेतन का 14 प्रतिशत होगा, जिससे उनके बीच समानता आएगी.

ये चीजें होंगी सस्ती

फ्रोजन मसल्स, फ्रोजन स्क्विड,हींग, कोको बीन्स, मिथाइल अल्कोहलट, एसिटिक एसिड, तराशे और पॉलिश किए हुए हीरे, मोबाइल फोन के लिए कैमरा लेंस. इन चीजें के सस्ते होने का असर सीधे आपकी जेब पर होगा.

ये चीजें होंगी महंगी

छाता, कृत्रिम ज्वैलरी, लाउडस्पीकर, हेडफोन और इयरफोन, स्मार्ट मीटर, सोलर सेल, सोलर मॉड्यूल, एक्स-रे मशीन, इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों के पुर्जे.

सरकार जारी करेगी ग्रीन बांड

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि पैसों को जुटाने के लिए ग्रीन बॉन्ड जारी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए आवंटन को 35.4 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में प्रभावी कैपिटल एक्सपेंडिचर 10.68 लाख करोड़ रुपये यानी जीडीपी का 4.1 फीसदी रहेगा.

दिव्यांगों को राहत

सरकार के बजट में दिव्यांगों के लिए खास ऐलान है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘जो व्यक्ति शारीरिक अक्षमता से लड़ रहा है उसे टैक्स में राहत दी जाएगी. दिव्यांगता से जूझ रहे व्यक्ति के माता-पिता या फिर अभिभावक ऐसे व्यक्ति के लिए बीमा स्कीम ले सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि विकलांग आश्रित के लिए एनुअल या एकमुश्त प्रीमियम के भुगतान पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लिया जाएगा और इसपर आजीवन छूट दी जाएगी.

क्रिप्टोकरेंसी टैक्स के दायरे में

सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को टैक्स के दायरे में ला दिया है. वित मंत्री ने कहा कि किसी भी वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के ट्रांसफर से होने वाली आय पर 30 फीसदी की दर से टैक्स लिया जाएगा. क्रिप्टोकरेंसी बेचने पर जो आय होगी उसपर आपको 30 फीसदा का टैक्स देना होगा.

ये भी पढ़ें-Budget 2022: बजट में क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

Budget 2022: बजट में स्वास्थ्य सेवा को लेकर किए गए प्रावधानों पर क्या कुछ बोले डॉ. नरेश त्रेहन?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया