Budget 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज यानी मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया. बजट पेश किए जाने के बाद मेदांता के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान (Dr Naresh Trehan) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य सेवा का जिक्र बहुत कम है.

उन्होंने कहा, "दो-तीन चीजें हमारी मदद करती हैं, उनमें एक ये है कि युवाओं को कुशल बनाने की पहल तेज हो गई है, जो कि अच्छी बात है. स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में सहयोग के लिए कुशल कर्मियों की आवश्यकता है."

’मानसिक स्वास्थ्य पोर्टल से मिलेगा लाभ’

उन्होंने कहा कि दूसरी चीज ये है कि एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य रजिस्ट्री (National Health Registry) है, जो नेटवर्क में रहने की सुविधा देने के लिए सभी के लिए प्लेटफॉर्म प्रदान करती है, ताकि यह पता चल सके है कि हमारे बुनियादी ढांचे की स्थिति क्या है, स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की क्षमता क्या है? उन्होंने कहा कि तीसरी चीज मानसिक स्वास्थ्य पोर्टल है, जिससे निश्चित रूप से लाभ मिलेगा.

डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा कि इसके अलावा इस बजट में और किसी मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, "असल बात ये है कि 3-4 चीजें हैं जिन्हें आगे बढ़ाने की जरुरत है. हमें कोरोना की फिर से ऐसी परिस्थिति के लिए बहुत अच्छी तरह से तैयार रहना चाहिए, इसलिए एक मजबूत बुनियादी ढांचे की जरुरत है."

उन्होंने कहा, "इस तरह की महामारियों से निपटने के लिए उच्च स्तरीय अस्पतालों की जरुरत है. हमें राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता देते हुए वित्तपोषण की आवश्यकता है, क्योंकि हमें स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड करने, नई तकनीकों को बढ़ाने के साथ ही शोध भी करना है, ताकि हम खुद पर ज्यादा निर्भर हो सकें."

ये भी पढ़ें-

<a title="Budget 2022: ITR में गड़बड़ी को सुधार करने के लिए 2 साल का समय मिलेगा, जानें बजट में करदाताओं के लिए क्या है" href="https://www.abplive.com/business/budget/budget-2022-india-taxpayers-can-now-file-an-updated-return-within-2-years-by-rbi-fm-nirmala-sitharaman-2051885" target="">Budget 2022: ITR में गड़बड़ी को सुधार करने के लिए 2 साल का समय मिलेगा, जानें बजट में करदाताओं के लिए क्या है

<a title="Union Budget 2022: बजट में रेलवे को बड़ा तोहफा, 3 साल में चलाई जाएंगी 400 नई वंदे भारत ट्रेनें" href="https://www.abplive.com/business/budget/union-budget-2022-finance-minister-nirmala-sitharaman-says-will-run-400-vande-bharat-trains-in-3-years-2051834" target="">Union Budget 2022: बजट में रेलवे को बड़ा तोहफा, 3 साल में चलाई जाएंगी 400 नई वंदे भारत ट्रेनें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया