Union Budget 2022: कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मी सीतारमण अपना चौथा वजट भाषण देंगी. बजट सत्र कल यानी 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हो चुका है. कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया. वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस साल भी केंद्रीय बजट पेपरलेस पेश किया जाएगा. इससे पहले पिछले साल भी पेपसलेस बजट पेश किया गया था.

बजट आज सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा. जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी. बता दें कि बजट सेशन का पहला भाग 2 फरवरी से 11 फरवरी के बीच होगा. फिर, एक महीने के अवकाश के बाद दूसरे सेशन की शुरुआत होगी. सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल को समाप्त होने तक लगभग एक महीने का अवकाश रहेगा.

कैसे होगा बजट सत्र का संचालन?

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए 2 फरवरी से 11 फरवरी के बीच लोकसभा सेशन शाम के चार बजे से रात नौ बजे तक चलेगी, जबकि राज्यसभा की शुरुआत सुबह के 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी. वहीं इस दौरान वहां मौजूद रहने वाले लोगों को कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन भी करना पड़ागा.

कितने देर का होगा बजट भाषण?

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट सेशन के दौरान दिए गए अपने लंबे भाषण के लिए खासा जानी जाती है. 2 साल पहले यानी 2019 में सीतारमण ने 2 घंटे 15 मिनट का भाषण दिया था जो अबतक का सबसे लंबा भाषण है. इसके बाद सीतारमण ने 2020 में 162 मिनट तक का भाषण देने का रिकॉर्ड बनाया. वित्त मत्री के हर साल दिए भाषण के समय को देखें तो ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी उनका बजट भाषण काफी देर तक चलने वाला है.

वीरों के नमन के साथ शुरु हुआ था राष्ट्रपति का अभिभषण

बता दे कि कल राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण की शुरुआत देश के वीरों को नमन करते हुए किया. राष्ट्रपति कहते हैं कि मैं देश के सभी लाखों स्वाधीनता सेनानियों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दी और देश को उसके हक दिलाए. उन्होंने कहा कि आज़ादी के इन 75 वर्षों में अबतक देश के विकास यात्रा में जितने भी लोगों ने अपना योगदान दिया है उन सभी महानुभावों का भी मैं श्रद्धा-पूर्वक स्मरण करता हूं.

ये भी पढ़ें:

ED के ज्वाइंट डायरेक्टर Rajeshwar Singh का इस्तीफा मंजूर, BJP के टिकट पर Sultanpur से लड़ सकते हैं चुनाव

Weather Update: फरवरी में भी जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश के आसार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया