Budget Session Live: संसद के बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें दिन में अलग अलग समय पर आयोजित होंगी, ताकि कोविड से संबंधित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो सके. आज बजट सत्र के दौरान दोनों सदनों की बैठकें अलग अलग समय पर पांच-पांच घंटे के लिए होंगी. कोरोना की वजह से संसद के बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें दिन में अलग अलग समय पर आयोजित की जाएंगी.

राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शुरू होगी

आज से राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक और लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न चार बजे से रात 9 बजे तक चलेगी. लोकसभा की कार्यवाही शाम चार बजे से रात 9 बजे तक चलेगी. बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक होना है. लोकसभा बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर निचले सदन की बैठक के दौरान दोनों सदनों के चैम्बर और दीर्घाओं का इस्तेमाल सदस्यों के बैठने के लिए किया जाएगा.

बजट अधिवेशन के दौरान 12 फरवरी से 13 मार्च तक एक माह के अवकाश रहेगा. अवकाश की अवधि के दौरान सरकार के विभागों से जुड़ी संसदीय समितियां संबंधित मंत्रालयों को बजटीय आवंटन की समीक्षा करती हैं. मध्यावकाश के बाद 14 मार्च से शुरू होने वाले दूसरे चरण 8 अप्रैल तक चलेगा. इस सत्र में मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी और संबंधित विभागों के मंत्री उत्तर देंगे.

7 फरवरी को पीएम मोदी देंगे जवाब

अंत में बजट पर चर्चा के बाद वित्त मंत्री के जवाब के साथ सभी विभागों की अनुदान मांगों और वित्त विधेयक को पारित किया जाएगा. आम बजट के अलावा इस भाग का एक और अहम हिस्सा होता है राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज यानी 2 फरवरी को शुरू होगी. बहस की समाप्ति पर 7 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे जिसपर सबकी निगाहें होंगी. उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनावों को देखते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पर तीखी बहस होना तय है.

राहुल गांधी आज लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेंगे. लोकसभा में विपक्ष की ओर से पहले वक्ता के तौर पर राहुल गांधी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बोलेंगे. हालांकी बीजेपी की ओर से हरीश द्विवेदी बहस की शुरुआत करेंगे.

यह भी पढ़ें-

UP Election: यूपी के घमासान में आज से मायावती की एंट्री, आगरा में करेंगी रैली, शाह-योगी पश्चिमी यूपी में दिखाएंगे दम

Budget 2022: कितना चुनावी और कितना इकोनॉमी बूस्टर है मोदी सरकार का ये बजट? जानिए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया