देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने जीत हासिल की है जबकि बीजेपी के खाते में एक भी सीट नहीं आई. तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार की एक सीट पर जीत दर्ज की जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) खाली हाथ रही.

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में TMC को मिली जीत

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी सिन्हा ने आसनसोल में अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल को 3,03,209 मतों के भारी अंतर से हराया. आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो अपना इस्तीफा देने के बाद गत सितंबर में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसके बाद यहां उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी.

वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो ने बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उम्मीदवार साइरा शाह हलीम को 20,228 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की. सुप्रियो को 51,199 वोट मिले, जबकि हलीम को 30,971 वोट मिले. दिलचस्प यह है कि हलीम ने बीजेपी की केया घोष को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें 13,220 वोट मिले.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी उम्मीदवारों को निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल और बालीगंज के मतदाताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्वीट किया, "मैं पार्टी के उम्मीदवारों को निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं."

आसनसोल में सिन्हा ने कहा कि वह इस जीत के लिए आसनसोल के लोगों और ममता बनर्जी के आभारी हैं. बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह एक सामान्य प्रवृत्ति है कि राज्य में सत्ताधारी पार्टी आमतौर पर उपचुनाव जीतती है.

कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट कांग्रेस ने लहराया परचम

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन को शनिवार को तब और बल मिला जब कांग्रेस ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को 18,000 से अधिक मतों के अंतर से परास्त किया. इसके साथ ही कांग्रेस ने यह सीट बरकरार रखी है. निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस-एमवीए उम्मीदवार जयश्री जाधव को 96,176 वोट मिले, जबकि बीजेपी के सत्यजीत कदम को 77,426 वोट मिले. अधिकारियों ने बताया कि जाधव 18,750 मतों के अंतर से विजयी हुईं.

पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में इस विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के दिसंबर 2021 में कोविड-19 के कारण निधन के बाद कराना जरूरी हो गया था. कांग्रेस ने इस सीट से दिवंगत विधायक की पत्नी को मैदान में उतारा था. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने पार्टी की जीत को "प्रगतिशील विचारों की जीत" करार दिया.

खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट से राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस ने जीत हासिल की है. कांग्रेस की उम्मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के उम्मीदवार को 20 हजार से भी अधिक मतों से हरा दिया. राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव में यशोदा वर्मा को 87,879 वोट और बीजेपी उम्मीदवार कोमल जंघेल को 67,703 मत प्राप्त हुए. इस सीट पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण उपचुनाव कराया गया.

बिहार उपचुनाव में RJD ने BJP को हराया

बिहार में बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार अमर पासवान ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी की प्रत्याशी बेबी कुमारी को 35 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया, जिसे राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिये झटका बताया जा रहा है.

पहली बार चुनाव लड़ने वाले पासवान को 82,116 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुमारी को सिर्फ 45,353 वोट मिले. अमर पासवान के पिता मुसाफिर पासवान का निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी.

इसे भी पढ़ेंः
Ballia Paper Leak Case: पेपर लीक केस में तीन पत्रकारों की अबतक नहीं हुई रिहाई, विरोध में आज बलिया बंद

हनुमान जयंती 2022: करोल बाग के सिद्ध हनुमान मंदिर में काटा जायेगा 51 किलो का केक

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया