C-Voter Survey: गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर की तरफ से सर्वे किया गया है. इसमें जनता से उनके मूड भांपने की कोशिश की गई है. सर्वे के मुताबिक, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में बीजेपी सबसे ज्यादा सीटों के साथ राज्य में एक बार फिर से अपनी सरकार बना सकती है. पिछली बार राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह राज्य में सरकार नहीं बना पाई थी.

सर्वे के अनुसार, गोवा में बीजेपी को 24 से 28 सीटें मिल सकती है. जबकि, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 से 5 सीट, आम आदमी पार्टी को 3 से 7 और अन्य को 4 से 8 सीटें मिल सकती है. अगर वोटों के लिहाज से देखें तो भारतीय जानता पार्टी को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं. जबकि, कांग्रेस 18 फीसदी, आप 23 फीसदी और अन्य को 21 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं.

गौरतलब है कि गोवा में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 17 सीटें मिली थी. जबकि, बीजेपी 13, आईएनडी 3 सीट, जीएफपी 3 सीट और अन्य के खाते में 4 सीटें आई थी.

नोट- यूपी पंजाब समेत देश के पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनावी राज्यों में राजनीतिक तापमान गर्म है. ऐसे मे एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने पांचों चुनावी राज्यों का मूड जाना है इस सर्वे में 98 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 4 सितंबर 2021 से 4 अक्टूबर के बीच किया गया है. इसमे मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी है.

ये भी पढ़ें:

ABP C-Voter Survey Live Updates: उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा समेत पांच चुनावी राज्यों में क्या है जनता का मूड, पढ़ें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया