Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक के बाद ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में चूक नहीं बहुत बड़ी चूक हुई है. कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गए हैं, गृह मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी है, उस पर निर्णय होंगे. देश की न्याय व्यवस्था सबको न्याय दिलाती है.

इसके अलावा इस ब्रीफिंग में बताया गया कि, भारत नेपाल के बीच धारचूला में महाकाली नदी पर ब्रिज बनाया जाएगा. जिससे उत्तराखंड और नेपाल के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा. ये करीब 12 हजार करोड़ रुपये की योजना है. इसे लेकर जल्द ही दोनों देशों के बीच एमओयू साइन होगा.

ये भी पढ़ें – PM Modi की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर IB ने दिया आदेश, इन पॉइंट्स की तहकीकात करेगी जांच एजेंसी

कच्चे तेल की कीमतों पर क्या बोले अनुराग ठाकुर?

कच्चे तेल की कीमतों पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रहा है. हाल ही में राहुल गांधी ने भी सरकार पर हमला बोला था. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि, आज मुझे कैबिनेट की बैठक को लेकर बोलने के लिए कहा गया है, लेकिन अगर राहुल गांधी देश वापस आ गए हों तो कृपया राजस्थान सरकार से कीमतें कम करने के लिए बोल दें ताकि राजस्थान के लोगों को लाभ मिल सके.

अनुराग ठाकुर ने बताया कि, आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक में इंट्रा स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के फेज-2 को स्वीकृति मिली है. इस परियोजना पर लगभग 12,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इससे 10750 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण होगा. 7 राज्यों में 10050 किलोमीटर सिर्किट लाइन का निर्माण किया जाएगा. फेज 1 में 80% का पूरा हो चुका है, जिसमें 8 राज्य शामिल हैं. इससे ग्रीन एनर्जी के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें – UP Election: उत्तर प्रदेश में पहली बार 18 से 19 की उम्र के 14.66 लाख मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया