Dearness Allowance: देश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बढ़ती महंगाई के बीच राहत की खबर आ सकती है. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर ये हो सकती है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ सकता है. आज कैबिनेट की बैठक इन लोगों के महंगाई भत्ते में 3 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी संभव है. अब से कुछ देर में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस बात का फैसला हो सकता है.

आज कैबिनेट की बैठक में हो सकता है फैसला
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance ) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. माना जा रहा है कि आज कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार महंगाई भत्ता यानि डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है.

मिल सकता है बड़ा फायदा
अभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 31 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. लेकिन सरकार इसे 3 प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर सकती है. यह अहम कैबिनेट मीटिंग बजट सत्र के दूसरे दौर में रखी गई है. केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च की सैलरी के साथ में नए महंगाई भत्ते का पूरा पेमेंट किया जाएगा. होली के बाद कर्मचारियों को उनका पिछले 2 महीने का सारा पैसा मिल जाएगा. अगर आज सरकार 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को 73,440 से लेकर 2,32,152 20 रुपये तक के एरियर का लाभ मिलेगा.

लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा
मोदी सरकार महंगाई भत्ते को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर सकती है. सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) मिलता है तो लाखों परिवार खुश हो जाएंगे. मोदी सरकार के इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को फायदा होने वाला है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार की शानदार बढ़त पर शुरुआत, सेंसेक्स 58,300 के पार, 17400 के ऊपर खुला Nifty

हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिल और स्कूटर होंगे महंगे, जानें कितने और कब से बढ़ेंगे दाम

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’