CDS Bipin Rawat Chopper Crash: बदले जाएंगे VIP फ्लाइंग के प्रोटोकॉल, वायुसेना की रिपोर्ट आने पर होंगे बड़े बदलाव

CDS Bipin Rawat Chopper Crash: तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 लोगों के निधन के बाद अब वीआईपी फ्लाइंग के प्रोटोकॉल्स बदलने की तैयारी हो रही है. सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की ओर से गठित की गई ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की रिपोर्ट आने के बाद वीआईपी फ्लाइंग को लेकर कई अहम बदलाव किए जाएंगे.

एसओपी में जरूर आएंगे बदलाव

सूत्रों की मानें तो जांच कमेटी इस हादसे का कोई भी कारण बताए, लेकिन वीआईपी उड़ान की एसओपी यानि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर में बदलाव जरूर आएंगे, ताकि भविष्य में फिर ऐसी कोई घटना ना हो. हालांकि ये बदलाव क्या होंगे, ये कोर्ट ऑफ इंकावयरी के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन बदलाव जरूर होंगे.

ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

वायुसेना की ट्रेनिंग कमान के कमांडिंग इन चीफ, एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय ने एक ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं. ये जांच कमेटी वायुसेना और थलसेना के संबंधित अधिकारियों के बयान को रिकॉर्ड कर ही रही है. साथ ही जांच कमेटी उन स्थानीयों लोगों से भी बातचीत करेगी, जो इस दुर्घटना के चश्मदीद थे. जांच कमेटी उस मोबाइल फोन की जांच भी करेगी, जिससे क्रैश से तुरंत पहले का वीडियो शूट किया गया था.

यह भी पढ़ें-

Harnaaz Sandhu: भारत की हरनाज़ सिंधू के सिर पर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, जानिए कौन हैं ये

Kashi Vishwanath Corridor: पीएम मोदी के कार्यक्रम से लेकर काशी विश्वनाथ धाम में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं, जानें सब कुछ

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *