CDSCO पैनल ने की कोविड रोधी दवा मोलनुपिरवीर के आपाताकालीन उपयोग को मंजूरी देने की सिफारिश

Anti-Covid Medicine: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के एक विशेषज्ञ पैनल ने सोमवार को देश में  कोविड-19 (Covid​​-19) रोगियों के इलाज के आपातकालीन उपयोग के लिए एंटी-कोविड दवा मोलनुपिरवीर के निर्माण और उसकी बिक्री करने की अनुमति देने की सिफारिश की है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी साझा की है.

सीरम इंस्टीट्युट की ‘कोवोवैक्स’ को भी मंजूरी देने की सिफारिश

इसके अलावा, आधिकारिक सूत्रों ने जानकरी देते हुए बताया है कि औषधि प्राधिकरण की विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के कोविड-19 टीके ‘कोवोवैक्स’ को भी कुछ शर्तों के साथ आपातकालीन उपयोग की अनुमति देने की अनुशंसा की है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने अक्टूबर में भारत औषधि नियंत्रक (DCGI) को एक आवेदन दिया था. जिसमें आपातकालीन स्थितियों में कोवोवैक्स के सीमित उपयोग के लिए व्यापारिक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था.

आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘सीडीएससीओ की कोविड-19 पर एक विशेषज्ञ समिति (SEC) ने सोमवार को दूसरी बार आपातकालीन उपयोग अनुमति (ईयूए) आवेदन की समीक्षा की और विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कोवोवैक्स के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी देने की अनुशंसा की है. विशेषज्ञ समिति ने 27 नवंबर को एसआईआई के आवेदन पर विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया था और इस संबंध में दवा कंपनी को अतिरिक्त जानकारी देने को भी कहा था.

देश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच लिया गया फैसला

गौरतलब है कि देश ही नहीं दुनिया में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ओमिक्रोन के मामलों को देखते हुए सरकार ने कई तरह के प्रतिबंधों को लगाना शुरू कर दिया गया है. दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यु लगा दिया गया है, वहीं सरकार ने नागरिकों से देश में नव वर्ष के जश्न को टालने की भी अपील की है.

Omicron के बढ़ते खतरे के बीच सरकारें सतर्क, 10 राज्यों में Night Curfew, दिल्ली-उत्तराखंड में पाबंदियां लागू

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News