Celebrities Death 2020: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर के अंदर मृत पाए गए। वर्सटाइल ऐक्टर इरफ़ान ख़ान, ऋषि कपूर, वाजिद ख़ान वर्सटाइल ऐक्टर इरफ़ान ख़ान, ऋषि कपूर, वाजिद ख़ान भी इसी साल दुनिया को अलविदा कह चुके हैं
नई दिल्ली। (Celebrities Death 2020) कोरोना वायरस के साथ शुरू हुआ साल 2020 बॉलीवुड फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। पहले ही लॉकडाउन के चलते फिल्मो और टीवी सीरियलों की शूटिंग बंद रही और उसी बीच इरफ़ान ख़ान और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविदा भी कह दिया। अब तो साजिद-वाजिद की मशहूर जोड़ी भी टूट गई है। आइए जानते हैं अभी तक इस साल किन-किन हस्तियों (Celebrities Death 2020) ने साथ छोड़ा है।
1: सुशांत सिंह राजपूत: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर के अंदर मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की है हालांकि अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है। सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है और हर कोई अपनी संवेदनाएं जता रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए और घर पर काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी। सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली जिसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं। फिल्म ‘काय पो छे’ से उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत को सबसे ज्यादा सुर्खियां तब मिलीं जब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत को इसके बाद लगातार फिल्में मिलती गई जिनमें से ‘सोनचिड़िया’, ‘छिछोरे’ और ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्में प्रमुख हैं। उनकी अगली फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ रिलीज होने वाली थी लेकिन शूटिंग बजट की कमी के चलते रोक दी गई थी।
2: बासु चटर्जी: दिग्गज फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर बासु चटर्जी का निधन भी इसी जून महीने में हुआ। उन्होंने मुंबई में 4 जून को अपनी अंतिम सांस ली। बढ़ती उम्र के साथ होने वाली दिक्कतों के चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि उन्हें पहले से ही डायबीटीज व हाई ब्लड प्रशर संबंधी बीमारी थी और वो काफी लंबे समय ले बीमार चल रहे थे। उन्होंने छोटी सी बात, रजनीगंधा, बातों बातों में, एक रुका हुआ फैसला और चमेली की शादी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।
3: इरफ़ान ख़ान: वर्सटाइल ऐक्टर इरफ़ान ख़ान लंबे समय से बीमार थे। हालांकि इस बीच उनकी एक फ़िल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ रिलीज़ हुई तो फैंस को लगा कि वह वापसी कर रहे हैं। लेकिन पहले उनकी मां ने साथ छोड़ा और इसके कुछ ही दिन बाद 29 अप्रैल को इरफ़ान खान भी इस दुनिया को अलविदा कह गए। इरफ़ान खान ने बॉलीवुड समेत हॉलीवुड की भी बहुत सी फिल्मे की थी।
4: ऋषि कपूर: इरफ़ान ख़ान के निधन के 24 घंटे के अंदर ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने भी दुनिया का साथ छोड़ दिया। कैंसर से पीड़ित ऋषि कपूर ने ठीक एक दिन बाद 30 अप्रैल को अपनी अंतिम सांस ली।
5: वाजिद ख़ान: बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में साजिद-वाजिद की जोड़ी की अलग ही पहचान है लेकिन 1 जून को वाजिद ख़ान के निधन से यह जोड़ी टूट गई। वाजिद का हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनके किडनी में संक्रमण था और वह वेंटिलेटर पर थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कोरोना वायरस से भी पीड़ित थे।
6: प्रेक्षा मेहता: टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता भी इस साल ज़िंदगी की जंग में हार गई। फ़िल्म पैडमैन के अलावा लाल इश्क, मेरी दुर्गा और क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी प्रेक्षा ने 26 मई को आत्महत्या कर लिया। वह लॉकडाउन की वजह से डिप्रेशन में थीं।
7:सेजल शर्मा: टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने भी इस साल आत्महत्या कर लिया। स्टार प्लस पर आने वाले शो दिल तो हैप्पी जी सीरियल में सैजल नज़र आती थीं। उनके आत्महत्या के पीछे निजी जीवन को कारण बताया गया। हालांकि अभी इसकी जांच चल रही है।
8: निम्मी: 60 के दशक की फेमस एक्ट्रेस निम्मी भी साल 2020 में भी सबको अलविदा कह गईं। लॉकडाउन के बीच 87 साल के उम्र में उनका निधन हुआ।
9: मोहित बघेल: सलमान ख़ान की फ़िल्म ‘रेडी’ में नज़र आए मोहित बघेल भी दुनिया छोड़ गए। 26 साल के मोहित कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने अपने होम टाउन मथुरा में आखिरी सांस ली।
Click here to read all our news and updates in English Language.
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





