Chaitra Navratri 2022 know the auspicious time and method of worship

Chaitra Navratri 2022: नवरात्री में बिलकुल न करें ये काम, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इस वर्ष चैत्र नवरात्री (Chaitra Navratri 2022) के दौरान कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शनिवार, अप्रैल 2, 2022 को सुबह 06 बजकर 22 मिनट से शुरू होगा जो 08 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। कलश स्थापना की कुल अवधि 02 घण्टे 09 मिनट की रहेगी

चैत्र नवरात्री (Chaitra Navratri 2022) इस वर्ष 2 अप्रैल से शुरू हो रही है। नवरात्री (Chaitra Navratri 2022) के इस पवित्र अवसर पर माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्री के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार माता शेरावाली घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा के भक्त नौ दिन का व्रत भी रखते हैं। माँ दुर्गा से व्रत का फल पाने के लिए व्रत के समय पूरे विधि-विधान से पूजा करने की आवश्यकता होती है।

चैत्र नवरात्री (Chaitra Navratri 2022) के शुभ योग

हिन्दू ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में से 6 दिनों में बहुत ही शुभ संयोग पड़ रहे हैं। नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि के अलावा 3, 5, 6, 9 और 10 अप्रैल को भी सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये योग भक्तों के सभी काम बनाने वाले हैं और इनमें भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

कब करें कलश स्थापना

कलश को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है, इसलिए चैत्र नवरात्री के दौरान माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से पहले कलश की स्थापना की जाती है। पूजा स्थल पर कलश की स्थापना करने से पहले कलश स्थापना करने वाली जगह को अच्छे से पवित्र गंगाजल से साफ किया जाता है। फिर सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित करके गणेश जी और मां दुर्गा की आरती की जाती है और 9 दिनों के व्रतों की शुरुआत करते हैं।

इस वर्ष चैत्र नवरात्री के दौरान कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शनिवार, अप्रैल 2, 2022 को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से शुरू होगा जो 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। कलश स्थापना की कुल अवधि 02 घण्टे 09 मिनट की रहेगी।

इन बातों का रखें ध्यान

  • नवरात्री के समय किसी को भी तामसिक भोजन नहीं खाना चाहिए। मांस-मदिरा के अलावा सभी को इस दौरान लहसन
  • प्याज़ का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
  • नवरात्री के दौरान किसी को भी अपशब्दों का इस्तेमाल न करना चाहिए।
  • नवरात्री के दौरान कभी भी मन में बुरे विचार न आने दे।
  • नवरात्री के दौरान भूल से भी तंबाकू का सेवन न करें।

About the Author

Shraddha V. Srivastava
Shraddha V. Srivastava
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *