Chandiwal Commission: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह और वसूली कांड के आरोपी असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सचिन वाजे (Sachin Vaze) के बीच कथित मुलाकात की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने चार पुलिस वालों के खिलाफ शो कॉज नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों चांदीवाल कमिशन के सामने पेश हुए थे. इसी दौरान एक घंटे तक उन दोनों की आपस में मुलाकात हुई थी. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसकी इजाजत से दोनों की मुलाकात हुई थी.

वहीं नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर बिपिन सिंह ने ABP न्यूज़ को कंफर्मेशन देते हुए बताया की हमने उन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया है. आपको बता दें की नवंबर महीने में चांदीवाल कमीशन के सामने हुई सुनावाई के बाद सचिन वाझे और परमबीर सिंह के बीच कथित तौर पर सीक्रेट मीटिंग हुई थी.

जिसके बाद वाझे की स्कॉट पार्टी के खिलाफ प्रोटोकॉल और नियमों की अनदेखी और उनके उल्लंघन का आरोप लगा था. इसीलिए इस मामले में वाझे की स्कॉट पार्टी में सब इंस्पेक्टर और 3 कॉंस्टेबल के खिलाफ जांच बिठाई गई थी.

चांदीवाल कमीशन की पूछताछ में वाझे ने किये थे कई बड़े खुलासे

दरअसल मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने पत्र में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाया था. उन्होंने अपने पत्र में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और पीएस संजीव पलांडे पर वसूली से जुड़े आरोप लगाए थे. इस संदर्भ में चल रही चांदीवाल कमीशन की इंक्वायरी में संजीव पलांडे के वकील शेखर जगताप ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से क्रॉस एक्जामिनेशन के दौरान कई सवाल पूछे थे.

जिसके दौरान सचिन वाजे ने दो महत्वपूर्ण बातें बताई थी. इसमें से एक की जब वो पुलिस सेवा से निलंबित था तब उसे अनिल देशमुख ने अर्जी देने को कहा था वाजे के इस जवाब पर जगताप ने पूछा की उसके पास क्या इसका कोई सबूत है जिसपर वाजे ने जवाब दिया, नहीं. इसी मामले में दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात थी की क्या संजीव पलांडे ने उन्हें कभी भी पैसे लाने के संदर्भ में कुछ निर्देश दिए थे क्या जिसपर भी वाजे ने नहीं में जवाब दिया था.

Corona Vaccination: बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर गुड न्यूज़, मार्च से लग सकता है 12-14 साल के बच्चों को टीका

Covid-19: दिल्ली, यूपी, एमपी, पंजाब, राजस्थान समेत तमाम राज्यों में पिछले हफ्ते कैसा रहा कोरोना का ग्राफ, जानिए यहां

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया