Uttar Pradesh Assembly Election 2022: यूपी में चुनावों की नजदीक आती तारीखों के बीच प्रचार तेज हुआ है. हालांकि चुनाव आयोग (Election Commission) ने बड़ी रैलियों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है जो 22 जनवरी तक जारी रहेगा. चुनाव आयोग (Election Commission) ने प्रचार के दौरान कोविड नियमों (Covid Protocol) का पालन करने को भी कहा है. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नोएडा में इन्हीं नियमों का उल्लंघन करने को लेकर FIR दर्ज की गई है.

नोएडा पुलिस (Noida Police) के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और अन्य के खिलाफ नोएडा में आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान COVID मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए FIR दर्ज की गई है. कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नोएडा में घर-घर जाकर प्रचार किया था.

प्रचार में हुआ कोविड नियमों का उल्लंघन

उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर नोएडा से कांग्रेस की उम्मीदवार के लिए डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत के दौरान कोरोना नियमों का उल्लंघन किया गया था. भूपेश बघेल ने इस कैंपेन का आयोजन किया. तस्वीरों में साफ दिख रहा था कि डोर टू डोर कैंपेन के दौरान कोरोना नियमों को ताक पर रख दिया गया.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार सुबह नोएडा सदर सीट पर पार्टी प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के साथ डोर-टू-डोर प्रचार के लिए निकले. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगा. भूपेश बघेल ने लोगों को कांग्रेस के वादों के बारे में भी जानकारी दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इस दौरान पब्लिक से उनका हाल भी जाना. महिलाओं की गोद में बैठे बच्चों को भी स्नेह करते हुए वो दिखाई दिए.

Uttar Pradesh | FIR has been registered against Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel and others in Noida for violating COVID norms while campaigning for the upcoming assembly elections: Gautam Budh Nagar Police https://t.co/3uSGxcI5nE
— ANI (@ANI) January 16, 2022

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया