Rahul Gandhi On Derogatory Remarks Against Mahatma Gandhi: कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में एक समारोह के दौरान महात्मा गांधी के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों (Derogatory Remarks Against Mahatma Gandhi) की आलोचना की और राष्ट्रपिता को उद्धृत करते हुए सोमवार को कहा कि उनके विचारों को कैद नहीं किया जा सकता.

राहुल गांधी ने हिंदू धार्मिक नेताओं के एक वर्ग की ओर से रविवार को रायपुर में एक धार्मिक समारोह के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) की प्रशंसा किए जाने की घटना पर यह टिप्पणी की. उन्होंने महात्मा गांधी को (Mahatma Gandhi) उद्धृत करते हुए कहा, "आप मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हैं, मुझे यातना दे सकते हैं, इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन आप मेरे विचारों को कभी कैद नहीं कर सकते."

“आप मुझे बेड़ियों से जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, आप इस शरीर को ख़त्म भी कर सकते हैं, लेकिन आप मेरे विचारों को क़ैद नहीं कर सकते।”

- महात्मा गांधी#GandhiForever
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 27, 2021

हिंदू धार्मिक नेता कालीचरण महाराज ने क्या कहा?

गौरतलब है कि रायपुर के रावणभाठा मैदान में दो दिवसीय ‘धर्म संसद’ (Dharm Sansad) के अंतिम दिन हिंदू धार्मिक नेता कालीचरण महाराज (Hindu Religious Leader Kalicharan Maharaj) ने अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपिता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने लोगों से कहा था कि उन्हें धर्म की रक्षा के लिए एक कट्टर हिंदू नेता को सरकार के मुखिया के तौर पर चुनना चाहिए. इससे पहले, यति नरसिंहानंद गिरि ने गोडसे को सत्य और धर्म का प्रतीक बताते हुए उसकी प्रशंसा की थी.

हिंदू धर्मगुरु और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने महात्मा गांधी पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने और नाथूराम गोडसे की प्रशंसा करने के आरोप में हिंदू धर्मगुरु कालीचरण महाराज और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. रायपुर के पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे की शिकायत पर पुलिस ने टिकरापारा थाने में आईपीसी की धारा 505(2), 294 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया